scorecardresearch
 

Healthwealth Summit : लंबी उम्र जीनी है तो नई चीजें सीखते रहें, मांसपेशियों को मजबूत रखना भी जरूरी 

डॉ. नवीन ज्ञानसेकरन ने इंडिया टुडे हेल्थवेल्थ समिट में लंबी उम्र जीने के लिए जरूरी हैबिट के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए नई चीजें सीखने, नियमित एक्सरसाइज और मांसपेशियों को मजबूत रखने पर जोर दिया.

Advertisement
X
डॉ. नवीन ज्ञानसेकरन
डॉ. नवीन ज्ञानसेकरन

लंबी उम्र जीने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स और एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट के पीछे भागना जरूरी नहीं है. नई चीजें सीखना, रोज एक्सरसाइज करना, मांसपेशियों को मजबूत रखना भी जरूरी है. इंडिया टुडे हेल्थवेल्थ समिट में अपोलो हॉस्पिटल्स के रेडियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. नवीन ज्ञानसेकरन ने लंबी उम्र और अच्छी सेहत के लिए ऐसी ही आदतों पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि जीवन में बच्चे जैसी जिज्ञासा बनाए रखना जरूरी है.

डॉ. नवीन ने कहा कि नई भाषा सीखना, कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजाना या रोजमर्रा के कामों में छोटे बदलाव करना दिमाग को सक्रिय रखने में मदद कर सकता है. उन्होंने कहा कि नई चीजें सीखने से दिमाग को अलग-अलग तरह की मानसिक चुनौतियां मिलती है. रिसर्च बताते हैं कि मानसिक रूप से एक्टिव रहना स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए फायदेमंद हो सकता है. 

मांसपेशियां मजबूत तो बुढ़ापे में रहेंगे आत्मनिर्भर

डॉ. नवीन ने मांसपेशियों की ताकत बनाए रखने पर जोर दिया. उम्र बढ़ने के साथ मांसपेशियों की मात्रा और ताकत घट सकती है. इस स्थिति को सारकोपीनिया कहते हैं. इससे चलने-फिरने, संतुलन बनाए रखने और रोजमर्रा के काम करने में परेशानी हो सकती है.

मांसपेशियों को मजबूत रखने के लिए नियमित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, संतुलित भोजन और पर्याप्त प्रोटीन जरूरी हैं. इसके साथ तेज चलना, साइकिल चलाना और बैडमिंटन जैसे खेल भी अच्छे हैं. एक्सरसाइज अपनी क्षमता के अनुसार करें और पर्याप्त आराम लें.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Healthwealth summit: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में लगेंगी 14 MRI- 20 CT स्कैन मशीनें, इलाज का खर्च होगा कम

शाकाहारी लोग विटामिन B12 पर दें ध्यान

डॉ. नवीन ने भारतीयों, खासकर शाकाहारी लोगों में विटामिन B12 की कमी पर ध्यान देने की सलाह दी. इसकी कमी से एनीमिया, थकान, हाथ-पैरों में झनझनाहट और नसों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से B12 की जांच और सप्लीमेंट लिए जा सकते हैं. आयरन और विटामिन D की खुराक भी कमी होने पर ही लेनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Healthwealth summit: हेल्थकेयर में भारत ने की तरक्की, आयुष्मान योजना से गरीबों को इलाज में मदद: डॉ. महेश शर्मा

लंबी उम्र से ज्यादा जरूरी स्वस्थ उम्र

डॉ. नवीन ने कहा कि केवल 100 साल तक जीना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि 60 से 90 साल की उम्र तक स्वस्थ और आत्मनिर्भर रहना भी जरूरी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement