scorecardresearch
 

घर पर शुगर टेस्ट करते समय उंगली पर आए खून की पहली बूंद लें या दूसरी? AIIMS डॉक्टर से जानें क्या है सही तरीका

AIIMS नई दिल्ली में प्रोफेसर डॉ. राजेश खड़गावत ने बताया है कि घर पर शुगर टेस्ट करते समय उंगली का साफ रहना जरूरी है. आप खाने से पहले और खाने के दो घंटे बाद अपना शुगर लेवल चेक करें.

Advertisement
X
ब्लड शुगर कैसे करें चेक
ब्लड शुगर कैसे करें चेक

आजकल कई लोग घर पर ही अपना शुगर लेवल चेक करते हैं. ग्लूकोमीटर मशीन से मिनटों में ही इसकी सटीक जानकारी मिल जाती है. लेकिन ये टेस्ट करते समय एक चीज पर ध्यान देना सबसे ज्यादा जरूरी है. नहीं तो रीडिंग सही नहीं आएगी. आपको ये देखना है कि आप उंगली में सुई चुभाने के बाद ब्लड की पहली बूंद लगाकर सैंपल ले रहे हैं या फिर दूसरी से? सही तरीका क्या है इसके लिए हमने एक्सपर्ट से बात की है.

एम्स नई दिल्ली (AIIMS New Delhi) के एंडोक्राइनोलॉजी और मेटाबॉलिज्म विभाग में प्रोफेसर डॉ. राजेश खड़गावत ने इस बारे में Aajtak.in को बताया है. डॉ. राजेश बताते हैं कि घर पर टेस्ट करते समय एक बड़ी गलती रिपोर्ट के गलत आने का कारण बन सकती है. हमेशा ध्यान रखें कि टेस्ट करने से पहले आराम से बैठें. अपने हाथ को ढीला रखें और उंगली में सुई चुभोने (फिंगरस्टिक) के लिए तैयार होने तक हाथ को कूल्हे के लेवल से नीचे लटकाकर रखें. इससे रीडिंग सही आने की संभावना ज्यादा रहती है.

कैसे लें खून का सैंपल? 

जब आप घर पर शुगर टेस्ट करें तो कभी भी अपने उंगली से निकले ब्लड की पहली बूंद को स्ट्रिप पर लगाकर टेस्ट न करें. हमेशा दूसरी बूंद से ही टेस्ट करें. इस बात का भी ध्यान रखें कि खुद से उंगली दबाकर खून न निकालें. ऐसा इसलिए क्योंकि अगर ब्लड खुद नहीं निकल रहा है और आप उंगली को ज्यादा जोर से दबाते हैं तो इससे आसपास की सेल्स को नुकसान हो सकता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: टीके के बाद पैरासिटामोल की जगह दे दी डायबिटीज की गोली, 5 बच्चे ICU में भर्ती

पहली बूंद से क्यों नहीं करना चाहिए टेस्ट

डॉ राजेश ने बताया कि कई बार लोग बिना उंगली साफ करे टेस्ट करते हैं. उंगली पर खाने-पीने की चीजें, धूल या कोई बैक्टीरिया हो सकता है. पहली बूंद में स्किन का तरल पदार्थ मिल सकता है, जिससे शुगर का लेवल ठीक नहीं आता है. ऐसे में हमेशा ध्यान रखें कि ब्लड की दूसरी बूंद को ही शुगर स्ट्रिप पर डालें और पहली बूंद को कॉटन से साफ कर लें. 

यह भी पढ़ें: क्या पोहा खाने से शुगर लेवल बढ़ जाता है? डायबिटीज के मरीज खाएं या नहीं, AIIMS के डॉक्टर ने बताया

किस समय टेस्ट करें 

फास्टिंग शुगर टेस्ट के लिए  खाने में 8 घंटे का गैप रखें और खाने के बाद चेक करने के लिए 2 घंटे का गैप जरूरी है. फास्टिंग में 10 से 12 घंटे या खाने के बाद 4 से 5 घंटे के गैप में टेस्ट करने का कोई फायदा नहीं है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement