scorecardresearch
 
Advertisement

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के समर्थन में उतरे निशांत कुमार

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के समर्थन में उतरे निशांत कुमार

बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बागी रुख के बीच पार्टी के अंदरूनी हालात काफी दिलचस्प हो गए हैं. अनंत सिंह ने हाल ही में जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के रोड शो में शामिल होकर उनके समर्थन का एलान किया था. इससे जेडीयू के भीतर घमासान मच गया था. इस सियासी हलचल के बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार खुद मैदान में उतर आए हैं. उन्होंने खुलकर जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार का समर्थन किया है.

Advertisement
Advertisement