scorecardresearch
 

Healthwealth summit: प्रोटीन पाउडर से बेहतर है छाछ-सत्तू! डॉ. सरीन ने बताए सप्लीमेंट के ऑप्शन

डॉ. शिव कुमार सरीन ने कहा है कि मसल्स बनाने और फिट रहने के लिए हर किसी व्यक्ति को महंगे प्रोटीन सप्लीमेंट लेना जरूरी नहीं है. प्रोटीन पाउडर केवल उन लोगों के लिए जरूरी हो सकता है जिनकी डाइट से प्रोटीन की पूर्ति नहीं हो पाती.

Advertisement
X
डॉ. शिव कुमार सरीन
डॉ. शिव कुमार सरीन

आजकल मसल्स बनाने हों या फिट रहना हो, बहुत से लोगों को लगता है कि प्रोटीन पाउडर लेना जरूरी है. खासतौर पर युवाओं में प्रोटीन पाउडर खाने का चलन बहुत बढ़ गया है. लेकिन क्या अच्छी सेहत के लिए महंगे सप्लीमेंट खरीदना जरूरी है? इंडिया टुडे के हेल्थवेल्थ समिट में दिल्ली के इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज के निदेशक डॉ. शिव कुमार सरीन ने इस बारे मं बताया है. 

डॉ. सरीन ने कहा कि हर व्यक्ति को प्रोटीन सप्लीमेंट लेने की जरूरत नहीं है. छाछ ( बिना चीनी वाली) और सत्तू भी प्रोटीन के बेहतरीन सोर्स हैं. इनके अलावा दाल, चना, राजमा, सोया भी प्रोटीन से भरपूर होते हैं. हालांकि प्रोटीन पाउडर उन लोगों के लिए जरूरी हो सकता है, जिनकी जरूरत केवल सामान्य भोजन से पूरी नहीं हो पा रही है. एथलीट, कठिन ट्रेनिंग करने वाले लोग या कुछ दूसरे लोगों को अपने डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह से प्रोटीन पाउडर ले सकते हैं, लेकिन अच्छी सेहत की शुरुआत संतुलित खानपान और एक्सरसाइज से होती है. 

यह भी पढ़ें: HealthWealth Summit: लंबी जिंदगी के लिए इन 5 आदतों को अपना लें, डॉ. श्रीराम नेने ने बताया अच्छी हेल्थ का फॉर्मूला

मसल्स बनाने के लिए सिर्फ प्रोटीन काफी नहीं

डॉ. सरीन ने कहा कि मांसपेशियां मजबूत करने के लिए पर्याप्त प्रोटीन के साथ नियमित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, संतुलित भोजन और अच्छी नींद भी जरूरी है, केवल प्रोटीन शेक पीने से मसल्स नहीं बनतीं, शरीर को कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट, विटामिन और मिनरल्स भी चाहिए. इस बात का भी ध्यान रखें कि आप अपनी डाइट में चीनी, मैदा और नमक को कम करें. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Healthwealth summit : सरकार सिर्फ इलाज नहीं, बीमारी की समय रहते पहचान पर भी जोर दे रही : जेपी नड्डा

सभी को कराना चाहिए लिवर फंक्शन टेस्ट

डॉ. सरीन ने कहा कि लिवर फंक्शन टेस्ट ( LFT) एक आसान और सस्ता टेस्ट है. इससे आपको लिवर की किसी समस्या का पता चल जाएगा. हर किसी को अपने डॉक्टर की सलाह पर इस टेस्ट को करा लेना चाहिए. डॉ. सरीन ने कहा कि लिवर की सेहत के लिए बहुत जरूरी है कि आपका खानापान अच्छा रहे. घर का भोजन करें और अपनी लाइफस्टाइल का भी बहुत ध्यान रखें. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement