'ब्लू जोन', वो इलाका है जहां लोग लगातार सबसे लंबी और सबसे हेल्दी जिंदगी जीते हैं. वहां के लोगों पर कई रिसर्च हुई हैं जहां एक्सपर्ट्स ने वहां के लोगों में खाने का एक ऐसा पैटर्न पहचाना है जो पुरानी बीमारियों को दूर रखता है. आजकल की फैड डाइट या कैलोरी काउंट करने पर फोकस करती हैं, वहीं एक डाइट ऐसी भी है जो इन पर ध्यान दिए बिना भी लंबी उम्र देने में मदद कर सकती है.
द मिरर के मुताबिक, एक लंबी उम्र पर रिसर्च करने वाले एक्सपर्ट ने बताया है कि रूटीन में सिर्फ 3 तरह की चीजों को शामिल करने से 100 साल की उम्र तक पहुंचा जा सकता है. वे कौन सी चीजें हैं, उनके बारे में जान लीजिए.
रिसर्चर्स ने जापान में ओकिनावा, इटली में सार्डिनिया और कोस्टा रिका में निकोया जैसी जगहों को ब्लू जोन कहते हैं क्योंकि यहां 100 साल तक जीने वाले लोगों की संख्या दुनिया में सबसे अधिक है. लंबी उम्र के जाने-माने रिसर्चर्स और लेखक डैन ब्यूटनर के मुताबिक, लंबी जिंदगी का सीक्रेट किसी जिम या फार्मेसी में नहीं, बल्कि उनके किचन में छिपा हुआ है.
ब्यूटनर की टीम ने पिछली सदी में इन इलाकों में की गई 150 से अधिक डाइट स्टडीज को एनालाइज किया क्योंकि वो जानना चाहते थे कि लंबी उम्र जीने वाले वहां के लोग क्या खाते हैं?
दिलचस्प बात यह है कि इन इलाकों में कई सौ साल से ज़्यादा जीने वाले लोगों ने जानबूझकर कभी 100 साल तक पहुंचने का टारगेट नहीं रखा, ना ही उन्होंने प्रोटीन देखकर खाया और ना ही कभी विटामिन-मिनरल्स के बारे में सोचा. इसकी अपेक्षा उन्होंने ऐसी डाइट फॉलो की जो उनके बेस यानी नेचर से जुड़ी हो.
ब्यूटनर का सुझाव है कि रोजाना कम से कम 3 चीजें खाने से आपको लंबी उम्र जीने में मदद मिल सकती है. सबसे जरूरी कैटेगरी में बीन्स, नट्स और ऑलिव ऑयल जैसे हेल्दी फैट शामिल हैं. बीन्स को अक्सर दुनिया में लंबी उम्र वाली हर डाइट का आधार कहा जाता है. चाहे वह कोस्टा रिका में ब्लैक बीन्स हों या मेडिटेरेनियन में छोले, सौ साल के लोग दिन में लगभग एक कप बीन्स खाते हैं. इनमें फाइबर और प्लांट-बेस्ड प्रोटीन भरपूर होता है जो पेट की सेहत बनाए रखने और ब्लड शुगर को स्थिर रखने में मदद करता है.
रिसर्च से पता चलता है कि जो लोग रोज़ मुट्ठी भर नट्स खाते हैं, वे उन लोगों की तुलना में लगभग 2 से 3 साल अधिक जीते हैं जो लोग नट्स नहीं खाते. बादाम और अखरोट से लेकर सिंपल मूंगफली तक, ये दिल की सेहत के लिए ज़रूरी हेल्दी फैट और मिनरल देते हैं.
ऑलिव ऑयल शायद सबसे मशहूर लंबी उम्र बढ़ाने वाला है. ब्लू ज़ोन में इसका बहुत ज़्यादा इस्तेमाल होता है. एक्सपर्ट एक्स्ट्रा-वर्जिन ऑलिव ऑयल चुनने और मक्खन या प्रोसेस्ड तेलों के बजाय इसे मुख्य फैट सोर्स के तौर पर इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं.
इन तीनों के अलावा, ब्लू ज़ोन डाइट काफी हद तक प्लांट-बेस्ड है. पालक और केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां, शकरकंद और ओट्स के साथ, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट देती हैं जो लंबी उम्र के लिए एनर्जी देती हैं.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या डाइट में किसी भी बदलाव से पहले हमेशा अपने डॉक्टर, न्यूट्रिशनिस्ट या डायटीशियन से सलाह जरूर लें.