scorecardresearch
 

Bad Cholsterol and heart disease : भारत में तेजी से बढ़ रहा 'बैड कोलेस्ट्रॉल' का खतरा, समय से पहले हो रही मौतें, रिसर्च में दावा

भारत में बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे हार्ट अटैक और समय से पहले मौतों की संख्या में 38.5% की वृद्धि हुई है. विशेषज्ञों का कहना है कि बदलती खानपान की आदतें, प्रोसेस्ड और फास्ट फूड का बढ़ता सेवन इस समस्या को बढ़ावा दे रहा है.

Advertisement
X
बैड कोलेस्ट्रॉल बड़ा खतरा
बैड कोलेस्ट्रॉल बड़ा खतरा

प्रतिष्ठित मेडिकल जर्नल JAMA में एक रिसर्च प्रकाशित हुई है. इसमें बताया गया है कि भारत में अब बैड कोलेस्ट्रॉल एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या बन रहा है. बदलती खानपान की आदतें, प्रोसेस्ड फूड का बढ़ता चलन इसका रिस्क बढ़ा रहा है. बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण हार्ट की बीमारियां हो रही हैं. इससे समय से पहले होने वाली मौतों की संख्या 38.5 फीसदी तक बढ़ गई है. 

रिसर्च के अनुसार, 1990 की तुलना में 2023 तक हाई बैड कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समय से पहले होने वाली मौतों की संख्या 38.5% बढ़कर 36 लाख तक पहुंच गई है. दुनिया में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल के सबसे ज्यादा मामले अब भारत और चीन जैसे देशों में आ रहे है. चिंता की बात यह है कि कुछ सालों पहले तक इसक ज्यादा केस अमीर देशों में आते थे, लेकिन अब पैटर्न बदल गया है. 

अमीर देशों ने कैसे घटाया खतरा?

स्टडी बताती है कि उच्च सामाजिक-आर्थिक स्तर वाले देशों में 1990 से 2023 के बीच बैड कोलेस्ट्रॉल से जुड़ा खतरा 54 फीसदी तक कम हो गया. इन देशों में कोलेस्ट्राल की पहचान के लिए बेहतर स्क्रीनिंग की गई और लोगों को अच्छी डाइट खाने के लिए कहा गया. दूसरी तरफ, भारत जैसे देशों में लोगों में बीते कुछ सालों में फास्ट फूड खाने का चलन बढ़ा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बैड कोलेस्ट्रॉल दे सकता है हार्ट अटैक, लेकिन गुड कोलेस्ट्रॉल बचाएगा जान, इसको कैसे बढ़ाएं, डॉक्टरों से जानें

समय से पहले कैसे हो रहीं मौतें

इस बारे में मेदांता मेडिसिटी मूलचंद अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर डॉ. तरुण कुमार ने बताया है. डॉ कुमार कहते हैं कि अब वह देखते हैं कि कम उम्र के लोगों में भी बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है. लिपिड प्रोफाइल टेस्ट में अधिकतर लोगों का यह बढ़ा ही रहता है, पहले ऐसा कम देखा जाता था, लेकिन अब ये समस्या तेजी से बढ़ रही है. जिसको काबू में करना जरूरी है.

डॉ तरुण बताते हैं कि अगर बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है तो यह सीधे तौर पर हार्ट को नुकसान करता है. इससे हार्ट अटैक आने का रिस्क होता है. अब देखा जा रहा है कि कम उम्र में भी अटैक आ रहे हैं. यह समय से पहले मौत का कारण बन रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: बिना दवाओं के कम हो गया पेशेंट का बढ़ा हुआ बैड कोलेस्ट्रॉल, डॉक्टर ने बताया क्या खाना शुरू करें और क्या छोड़ें

बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कैसे करें

हाई फैट फूड न खाएं

रेड मीट का ज्यादा सेवन न करें

रोज एक्सरसाइज करे

अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और विटामिन शामिल करें 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement