scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: बंक मार रही लड़कियों के स्क्रिप्टेड वीडियो को असली घटना मान कर लोगों ने किए आपत्तिजनक कमेंट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में गली में कार से एक लड़का आता है और दोनों लड़कियों को अपने साथ लेकर चला जाता है. वीडियो को शेयर करते हुए लोग इन लड़कियों को काफी खरी खोटी सुना रहे हैं कि कैसे प्यार-मोहब्बत के चक्कर में ये अपने मां-बाप को धोखा दे रही हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ये लड़किया स्कूल से बंक मार कर अपने मां-बाप को धोखा दे रही हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये वीडियो किसी असली घटना का नहीं बल्कि स्क्रिप्टेड है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपको अपने स्कूल या कॉलेज के बंक मारने वाले दिन याद आ सकते हैं. वीडियो किसी सीसीटीवी फुटेज का है जिसमें स्कूल ड्रेस पहने हुए दो लड़कियों को एक बाउंड्री वॉल कूदकर बाहर गली में आते देखा जा सकता है. फिर लड़कियां अपनी यूनिफॉर्म बदलती हैं और दिखता है कि दोनों ने यूनिफॉर्म के नीचे वन-पीस ड्रेस पहन रखी है.

इसके बाद गली में कार से एक लड़का आता है और दोनों लड़कियों को अपने साथ लेकर चला जाता है. वीडियो को शेयर करते हुए लोग इन लड़कियों को काफी खरी खोटी सुना रहे हैं कि कैसे प्यार-मोहब्बत के चक्कर में ये अपने मां-बाप को धोखा दे रही हैं, उनकी इज्जत मिट्टी में मिला रही हैं.

fact check​

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कैप्शन में लिखा है, “अब आप ही बताओ इनको कैसे पढ़ाये कैसे बचाये ....”. और भी अलग-अगल कैप्शंस के साथ ये वीडियो  और पर वायरल हो रहा है. वीडियो पर लड़कियों के लिए कई भद्दे और आपत्तिजनक कमेंट्स आ रहे हैं. वायरल पोस्ट का देखा जा सकता है.

fact check​

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो किसी असली घटना का नहीं बल्कि स्क्रिप्टेड है.

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये नाम के एक वेरिफाइड यूट्यूब चैनल पर मिला. यहां वीडियो का लंबा वर्जन 22 अप्रैल, 2023 को अपलोड किया गया था. यहां वीडियो के साथ अंग्रेजी सबटाइटल्स भी हैं.

Advertisement

वीडियो के साथ दिए गए डिस्क्लेमर में यहां साफ तौर पर लिखा है कि इस पेज पर स्क्रिप्टेड ड्रामा और पैरोडी वीडियो डाले जाते हैं. ये मनोरंजन और जागरूकता फैलाने के मकसद से बनाए जाते हैं.

fact check​

इस पेज पर वायरल जैसे सीसीटीवी फुटेज के और भी कई वीडियो मौजूद हैं. “3RD EYE” के वीडियोज पहले भी असली घटना का बताकर शेयर किए जा चुका है जिनका खंडन करते हुए आजतक ने खबरें छापी हैं.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement