scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: 'छपाक' पर मचे बवाल के बीच दीपिका-रणवीर की फर्जी तस्वीर वायरल

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल तस्वीर में दोनों ने गले में भगवा रंग का गमछा पहना हुआ है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बीजेपी के लिए वोट मांगे थे.
फेसबुक यूजर
सच्चाई
वायरल तस्वीर फोटोशॉप के जरिए बनाई गई है. असली फोटो में गमछे पर कुछ भी नहीं लिखा हुआ है.

'जब यही दीपिका पादुकोण भाजपा के लिए वोट मांग रही थी, तो यह देशभक्त थी, आज जब जेएनयू में आतंकवादियों के द्वारा हमले में छात्रों के समर्थन में खड़ी हो गई तो देशद्रोही हो गई.'

इस दावे के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण व रणवीर सिंह की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वायरल तस्वीर में दोनों ने गले में भगवा रंग का गमछा पहना हुआ है जिस पर 'Vote for B.J.P, N Modi' लिखा हुआ देखा जा सकता है.

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हिंसा का शिकार हुए छात्रों से मुलाकात के बाद से ही दीपिका पादुकोण और उनकी फिल्म 'छपाक' को लेकर सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है.

deepika-and-ranveer_010920050259.jpg

फेसबुक यूजर  ने ट्विटर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें यह तस्वीर देखी जा सकती है. खबर लिखे जाने तक यह पोस्ट करीब 800 बार शेयर की जा चुकी थी.

Advertisement

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने अपनी पड़ताल में पाया कि ये तस्वीर फोटोशॉप के जरिए बनाई गई है. असली फोटो में गमछे पर कुछ भी लिखा हुआ नहीं है.

whatsapp-image-2020-01-09-at-1_010920050427.jpeg

वायरल तस्वीर को रिवर्स सर्च किया तो हमें पता चला कि ये तस्वीर नवंबर 2018 में मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में ली गई थी. इसी साल रणवीर-दीपिका की शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों दर्शन के लिए सिद्धि विनायक मंदिर गए थे. इस खबर को ने भी कवर किया था. इन मीडिया रिपोर्ट्स में साफ देखा जा सकता है कि दोनों के गमछे पर कुछ भी लिखा हुआ नहीं था.

पिछले साल अप्रैल 2019 में लोकसभा चुनाव के समय भी ये तस्वीर खूब वायरल हुई थी. उस समय दोनों को भाजपा के लिए प्रचार करते हुए बताया गया था. ने वायरल तस्वीर के साथ किए गए दावे को खारिज किया था.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement