scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: होटल को बताया गया कश्मीरी नेताओं का सरकारी आवास

सोशल मीडिया पर आलीशान इमारतों की तस्वीरें साझा करके दावा किया जा रहा है कि ये सभी इमारतें कश्मीर के नेताओं के सरकारी आवास हैं.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
आलीशान सरकारी आवास में रहते हैं कश्मीरी नेता.
फेसबुक यूजर्स
सच्चाई
आलीशान होटल के फोटो शेयर किए गए हैं, न कि सरकारी आवास के.

सोशल मीडिया पर कुछ आलीशान इमारतों की तस्वीरें साझा की जा रही हैं. फोटो शेयर करने वाले ये दावा कर रहे हैं कि  ये कश्मीरी नेताओं के घर हैं. सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे में लिखा गया है की ये बंगले इन नेताओं के सरकारी आवास हैं और इनका रख-रखाव आम लोगों के पैसों से होता है. इसके साथ ही कश्मीर के कुछ नेताओं के नाम लिखे गए हैं.

फेसबुक यूज़र इंद्रोनिल मुखर्जी ने चार फोटो अपलोड कर कहा कि इसमें दिख रहे बंगले कांग्रेस नेता गुलाम नबी आज़ाद, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर और फारूक अब्दुल्ला, पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी(पीडीपी) की नेता मेहबूबा मुफ्ती के हैं.

दावे के मुताबिक ये बंगले जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में हैं और ये सब सरकारी आवास हैं, जिनका रख-रखाव सरकारी पैसे से होता है. इस पोस्ट का यहां  देखा जा सकता है.

Advertisement

इसी तरह से कुछ और ने पांच फोटो अपलोड कर यही दावा किया है और इसका यहां देखा जा सकता है.|

फोटो- 1

photo-1_082219120212.jpgतस्वीर 1

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम ने फोटो का रिवर्स सर्च कर पाया कि दरअसल ये तस्वीर श्रीनगर के होटल ललित ग्रैंड पैलेस की है. पर ऐसी ही फोटो देखी जा सकती है.

the-lalit-grand_082219120600.jpgललित ग्रैंड पैलेस

फोटो- 2

photo-2_082219120734.jpgतस्वीर-2

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने इस फोटो को जब रिवर्स सर्च किया तो पाया कि ये फोटो भी होटल ललित ग्रैंड पैलेस श्रीनगर का ही है और पीली स्वेटर पहनी ये बच्ची की फोटो ट्रैवेल वेबसाइट पर है.

lalit_082219121016.jpgललित ग्रैंड पैलेस

फोटो- 3

photo-3_082219121135.jpgतस्वीर-3

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने इस फोटो का रिवर्स सर्च किया तो पाया कि दरअसल ये फोटो उमर अब्दुल्ला के घर का है जो श्रीनगर के गुपकर सड़क पर है.  के इस आर्टिकल में इसी फोटो को देखा जा सकता है और घर के बारे में भी पढ़ा जा सकता है.

omar-abdulla_082219121439.jpgउमर अब्दुल्ला के घर की तस्वीर

फोटो- 4

photo-4_082219121614.jpgतस्वीर-4

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने इस फोटो का रिवर्स सर्च किया तो पाया कि ये फोटो भी होटल ललित ग्रैंड पैलेस श्रीनगर की ही है. ये फोटो ट्रैवेल वेबसाइट पर देखा जा सकता है.

Advertisement

the-lalit_082219121841.jpgललित ग्रैंड पैलेस श्रीनगर

फोटो-5

photo-5_082219121958.jpgतस्वीर-5

इंडिया टुडे एंटी फेक न्यूज वॉर रूम (AFWA) ने इस फोटो का रिवर्स सर्च किया तो पाया कि ये फोटो भी होटल ललित ग्रैंड पैलेस श्रीनगर की ही है. ये फोटो ट्रैवेल वेबसाइट पर देखा जा सकता है.

tl_082219122152.jpgललित ग्रैंड पैलेस, श्रीनगर.

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Advertisement