scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: क्या पाकिस्तान में महिला ने बुर्के के विरोध में पहना ये लिबास? नहीं, ये वीडियो सउदी अरब का है

क्या पाकिस्तान में महिलाओं ने बुर्के के खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया है? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिये कुछ ऐसा ही कहने की कोशिश की जा रही है. वीडियो में किसी सड़क के किनारे फुटपाथ पर एक बुर्काधारी महिला को चलते देखा जा सकता है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सड़क पर एक महिला बुर्के का विरोध कर रही है.
Social media users
सच्चाई
वीडियो पाकिस्तान का नहीं बल्कि सऊदी अरब का है. ये वीडियो मई 2023 से इंटरनेट पर मौजूद है.

क्या पाकिस्तान में महिलाओं ने बुर्के के खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया है? सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के जरिये कुछ ऐसा ही कहने की कोशिश की जा रही है. में किसी सड़क के किनारे फुटपाथ पर एक बुर्काधारी महिला को चलते देखा जा सकता है. गौर करने वाली बात ये है कि जब महिला चल रही है तो बुर्का खुला होने की वजह से उसके पूरे पैर नजर आ रहे हैं. 

दावे में अप्रत्यक्ष रूप से ये कहा गया है कि इस्लामाबाद में इस महिला ने ऐसा बुर्का विरोध के तौर पर जानबूझकर पहना है. एक एक्स यूजर ने  में लिखा, “स्प्रिंग इफेक्ट का असर  पाकिस्तान में भी शुरू हो गया है. यह इस्लामाबाद का वीडियो है.” वायरल पोस्ट का  देखा जा सकता है.

 

कैप्शन में ‘स्प्रिंग इफेक्ट’ का तात्पर्य अरब स्प्रिंग से है. साल 2011 से 2012 के बीच अरब के कई देशों में सरकारों के खिलाफ जनता द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शनों को  के नाम के जाना जाता है. इसका प्रभाव ट्यूनीशिया, मोरक्को, सीरिया, लीबिया, मिस्त्र जैसे कई मुस्लिम देशों पर पड़ा था. ये प्रदर्शन अलग-अलग मुद्दों पर हुए थे. ईरान में भी 2022-23 में  देखने को मिला था. इसी संदर्भ में दावे में कहा गया है कि पाकिस्तान में भी अब ऐसे प्रदर्शन शुरू हो गए हैं.

Advertisement

लेकिन आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि वीडियो पाकिस्तान का नहीं बल्कि सऊदी अरब का है. ये वीडियो मई 2023 से इंटरनेट पर मौजूद है.

कैसे पता की सच्चाई? 

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने पर हमें ये वीडियो 5 जुलाई 2023 के  में मिला. हमें ये वीडियो 24 मई 2023 के  में भी मिला. यहां ये बात साफ हो गई कि वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं, बल्कि पुराना है.

अब हमने ये पता करने की कोशिश की कि वीडियो कहां का है.

वीडियो में पीछे की तरफ एक इमारत दिख रही है. सिर्फ इतने हिस्से को गूगल लेंस से सर्च करने पर हमें एक  मिला. पोस्ट में एक फोटो मौजूद है जो वीडियो में दिख रही इमारत से काफी मेल खाती है. फोटो के साथ बताया गया है कि ये सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित मैरियट होटल है. 
 

हमने इंटरनेट पर रियाद के मैरियट होटल के बारे में सर्च किया. हमें ‘Marriott Executive Apartments’ नाम के की  मिलीं जो वायरल वीडियो में दिख रही इमारत से हूबहू मेल खाती हैं. गूगल मैप्स पर भी इस प्रोपर्टी की फोटो देखी जा सकती हैं.  में तो इस इमारत के बगल वाली इमारत भी दिख रही है, जो वायरल वीडियो में भी नजर आती है.

Advertisement

हमने मैरियट अपार्टमेंट्स को गूगल मैप्स पर भी खोज निकाला. देखने से ये बात साफ हो गई कि वीडियो रियाद का ही है. हालांकि हम इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि इस महिला ने ऐसा बुर्का किसी मकसद से पहना था या नहीं.

इसके अलावा हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिसमें पाकिस्तान में हाल-फिलहाल में हिजाब या बुर्के को लेकर हुए किसी प्रदर्शन का जिक्र हो. इस तरह ये बात साफ हो जाती है कि रियाद के वीडियो को पाकिस्तान का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement