scorecardresearch
 

अजहर बोले 1999 के विश्व कप में सैनिकों के लिए PAK के खिलाफ जीतना चाहते थे

1999 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खले गए मैच के सवाल पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने जवाब दिया कि, जब हम 1999 के विश्व कप में पाकिस्तान से खेल रहे थे, तो हमें पता था कि युद्ध चल रहा है और हम सीमा पर लड़ रहे सैनिकों के लिए मैच जीतना चाहते थे.

Advertisement
X
आजतक के मंच पर दिग्गज
आजतक के मंच पर दिग्गज

चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले आजतक के मंच पर जुटे क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज कप्तान, जिन्होंने लंदन में खास आयोजन 'सलाम क्रिकेट' के दौरान बताया कि कौन-सी टीम इस बार चैंपियन बनने की होड़ में शामिल हैं. किन खिलाड़ियों का रहेगा इस टूर्नामेंट में बोलबाला और टीम इंडिया के लिए क्या रहेंगी सबसे बड़ी चुनौतियां.

आजतक के मंच पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन, पूर्व द. अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ और श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज व कप्तान कुमार संगकारा जुड़े.

1999 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खले गए मैच के सवाल पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने जवाब दिया कि, जब हम 1999 के विश्व कप में पाकिस्तान से खेल रहे थे, तो हमें पता था कि युद्ध चल रहा है और हम सीमा पर लड़ रहे सैनिकों के लिए मैच जीतना चाहते थे.

Advertisement

अजहर ने कहा कि उस समय कारगिल का युद्ध चल रहा था और हमारे देश के सभी सैनिक सीमा पर लड़ रहे थे. इसलिए इस मैच को जीतना हमारे लिए और भी ज्यादा जरूरी हो गया क्योंकि कि उस समय हम वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान को हराकर हमारे सैनिकों को जीत का तोहफा देना चाहते थे.

Advertisement
Advertisement