scorecardresearch
 

'टी-शर्ट पहनोगी तो 2 महीने में पति तलाक दे देगा', यूट्यूबर की बात सुन भड़के यूजर्स, दो बीवियों के लिए है फेमस

यूट्यूबर अरमान मलिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने पत्नी पायल मलिक के कपड़ों को लेकर टिप्पणी की.

Advertisement
X
अरमान मलिक हो रहे ट्रोल (Photo: Screengrab)
अरमान मलिक हो रहे ट्रोल (Photo: Screengrab)

यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 3 फेम अरमान मलिक एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उनके एक व्लॉग का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के कपड़ों को लेकर बात करते नजर आए. हालांकि, वीडियो में पायल को लेकर की गई उनकी टिप्पणी कई लोगों को पसंद नहीं आई और अब सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

क्या बोले अरमान मलिक?

वायरल वीडियो में अरमान मलिक पायल से शिकायत करते दिखे कि उन्होंने उनके लिए नई नाइटी खरीदी थी, लेकिन इसके बावजूद वो सुबह टी-शर्ट और हाफ पैंट पहनकर बाहर आ गईं. इस पर पायल ने कहा कि वो बच्चे की देखभाल में व्यस्त थीं, इसलिए उन्होंने कपड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया.

पायल की बात सुनकर अरमान बोले- मैं रोज नई चीजें नहीं लाऊंगा. पहनकर तो दिखाओ मुझे. फिर कहते हैं कि हमारा पति हमसे प्यार नहीं करता. लोअर और टी-शर्ट में घूमोगे तो पति कैसे प्यार करेगा? दो महीने में तलाक दे देगा. जितना खुद को ग्रूम रख सकते हो, रखो.

सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

अरमान का ये बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भड़कना शुरू कर दिया. कई लोगों ने उनकी सोच पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा- अरमान हमेशा पायल की आलोचना करता है और कृतिका का पक्ष लेता है. दूसरे यूजर ने सवाल किया- क्या प्यार सिर्फ लुक्स और कपड़ों पर निर्भर करता है?

Advertisement

एक और कमेंट में लिखा गया- इनकी सोच ही गलत है, ये कैसा पति है? वहीं एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा- खुद तो टी-शर्ट पहनकर घूम रहा है और पत्नी को ज्ञान दे रहा है. कई लोगों ने ये भी कहा कि ऐसे विचारों को नॉर्मल मान लेना सही नहीं है.

कौन हैं अरमान मलिक?

अरमान मलिक का असली नाम संदीप है. वो हरियाणा के हिसार के रहने वाले हैं. कंटेंट क्रिएटर बनने से पहले वो एक प्राइवेट बैंक में नौकरी करते थे. बाद में दिल्ली आकर उन्होंने सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी पहचान बनाई.

अरमान को देशभर में बड़ी पहचान तब मिली जब वो जून 2024 में बिग बॉस OTT 3 में अपनी दोनों पत्नियों पायल और कृतिका के साथ नजर आए. तब से उनकी निजी जिंदगी और पारिवारिक रिश्ते अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement