scorecardresearch
 

क्या पैसे लेकर 'तारक मेहता' की बेटी शादी में आए विक्की कौशल? दर्द के दिनों से जुड़ा याराना

शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की रॉयल वेडिंग में विक्की कौशल समेत कई वीआईपी मेहमान शामिल हुए. विक्की की मौजूदगी को लेकर लोग सरप्राइज हुए हैं. जानें उनके बीच क्या कनेक्शन है...

Advertisement
X
Vicky Kaushal-Shailesh lodha (Photo: Instagram @iamshaileshlodha)
Vicky Kaushal-Shailesh lodha (Photo: Instagram @iamshaileshlodha)

टीवी एक्टर और कवि शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वरा की रॉयल वेडिंग के हर ओर चर्चे हैं. इस शाही शादी में फिल्मी सितारे ही नहीं, बल्कि राजनीति और खेल जगत के कई वीआईपी नाम भी पहुंचे. सभी मेहमानों में से एक नाम खास रहा. बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर विक्की कौशल, शैलेश की बेटी की शादी में खास मेहमान बने. इंटरनेट पर शैलेश और विक्की का बॉन्ड हॉट टॉपिक बना हुआ है.

स्वरा की शादी में छाए विक्की
इस बीच एक बात सबके जहन में है कि आखिर विक्की और शैलेश के बीच क्या रिश्ता है? कैसे वो एक दूसरे को जानते हैं? बॉलीवुड के ए-लिस्टर एक्टर विक्की का शैलेश से क्या कनेक्शन है? इंडिया वीकली की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की और शैलेश अच्छे दोस्त हैं. वे सालों से एक दूसरे को जानते हैं. सूत्रों के मुताबिक, उनकी दोस्ती तब की है जब विक्की के पिता शाम कौशल कैंसर ट्रीटमेंट से गुजर रहे थे. मुश्किल फेज में शैलेश ने विक्की के परिवार को सपोर्ट किया था. क्योंकि शैलेश का आध्यात्म की तरफ झुकाव है, वो कौशल फैमिली से अक्सर मिलते थे और उन्हें इमोशनल सपोर्ट देते थे.

इसी साल शैलेश का एक पोस्ट भी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विक्की को एडमायर किया था. उन्होंने लिखा था- अद्भुत लोकप्रियता, अनुपम सफलता, चहुं ओर विस्तारित यश और चतुर्दिशा में कीर्ति...विक्की कौशल ने सब अपने अथक परिश्रम के बूते पाया है.किन्तु विनम्रता निरंतर बढ़ती गई, जमीन से जुड़ाव वही जो पहले दिन था और यही चीज़ उन्हें जमाने से पृथक करती है. इस पोस्ट में दोनों का याराना दिखा था. वे स्माइल करते हुए नजर आए थे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement

स्वरा की शादी में विक्की ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. वो शैलेश की पगड़ी ठीक करते दिखे. नई दुल्हन स्वरा को विक्की ने गले से लगाया. उन्हें लाइफ के नए चैप्टर में एंट्री करने पर बधाई दी. दोनों की कैंडिड फोटो इंटरनेट पर वायरल है. स्वरा अपनी शादी में स्टनिंग लगीं. इस शाही शादी में सभी वीआईपी मेहमानों के बीच फैंस को 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की टीम की गैरमौजूदगी खली. तारक मेहता शो से ही शैलेश को फेम मिला था. विवाद तब हुआ जब शो के प्रोड्यूसर असित मोदी संग उनकी पैसों को लेकर खटपट हुई. गुस्से में शैलेश ने शो छोड़ दिया था. तबसे उनकी अनबन बरकरार है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement