scorecardresearch
 

धर्म बदलकर 'TV के सुपरस्टार' ने गुपचुप रचाई थी दूसरी शादी, पढ़ता है 5 वक्त की नमाज, बोला- रमजान में...

विवियन डीसेना ने साल 2019 में धर्म बदलकर इस्लाम कुबूल कर लिया था. उन्होंने फिर मुस्लिम जर्नलिस्ट से दूसरी शादी रचाई थी. अब विवियन ने रमजान के महीने की अहमियत पर बात की है. उन्होंने बताया कि वो रोजे भी रखते हैं और नमाज भी पढ़ते हैं.

Advertisement
X
रमजान के बारे में बोले विवियन  (PHOTO: Instagram @viviandsena)
रमजान के बारे में बोले विवियन (PHOTO: Instagram @viviandsena)

विवियन डीसेना टीवी टाउन के मोस्ट पॉपलर एक्टर हैं. विवियन प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. दरअसल, विवियन ने साल 2019 में अपना धर्म बदल लिया था, वो मुस्लिम हो गए थे. विवियन तब से अब तक इस्लाम धर्म को फॉलो करते हैं. वो पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं. रमजान के महीने में रोजे रखते हैं. इबादत करते हैं. अब विवियन ने रमजान के महीने की अहमियत को लेकर बात की है. 

रमजान के बारे में क्या बोले विवियन?

दरअसल, विवियन ने रमजान में ही इस्लाम धर्म कुबूल किया था. अब उन्होंने HT संग बातचीत में कहा कि यह एक ऐसा समय था जिसने न सिर्फ उनकी आस्था को बदला, बल्कि जिंदगी के प्रति उनके नजरिए को भी बदल दिया था. विवियन बोले- रमजान आस्था का महीना है, जो आपको संस्कार और मूल्य सिखाता है. रमजान का महीना आपको यह समझाता है कि जो लोग गरीबी के कारण अपना पेट नहीं भर पाते, वो किस दौर से गुजरते हैं. 

विवियन ने इफ्तारी को लेकर भी बात की. उन्होंने बताया कि वो काफी सादगी से इफ्तार करते हैं. एक्टर बोले- मेरी इफ्तार बहुत हल्की होती है. मैं अपना रोजा तीन खजूर, एक गिलास दूध और थोड़े से पानी के साथ खोलता हूं, बस इतना ही मेरे इफ्तार में होता है. 

Advertisement

विवियन ने बताया कि रमजान में वो हर साल एक खास रिचुअल फॉलो करते हैं. उन्होंने कहा- मैं एक खास 'डेट मिल्क' (खजूर वाला दूध) घर पर बनाता हूं. मैं इसमें चीनी नहीं डालता, बस खजूर, शहद, नट्स, सूखे मेवे और कुछ ताजे फल मिलाता हूं. जब भी मैं घर पर होता हूं, मैं इसे बनाने की कोशिश करता हूं और इसी से अपना रोजा खोलता हूं. 

विवियन ने बदली कौन सी आदत?
विवियन ने कहा कि उनका मानना है कि रमजान का महीना अपनी आदतों को 'रीसेट' नया तरीके से बनाने का है. विवियन बोले- हम सबकी खाने-पीने की कुछ आदतें होती हैं, जैसे मेरी सुबह की कॉफी, जिन्हें हमें इस महीने के दौरान छोड़ना पड़ता है. इसलिए, रोजा सेल्फ डिसिप्लिन बढ़ाता है. जब आप रोजा रखते हैं, तो आप पानी या कॉफी तक नहीं पीते. वैज्ञानिक रूप से भी बॉडी 30 दिनों के लिए पूरी तरह से 'डिटॉक्स मोड' में चली जाती है. 

रमजान के महीन में चैरिटी (जकात) देने के महत्व के बारे में भी विवियन ने बात की. एक्टर ने कहा- मैं अपनी क्षमता के अनुसार दान करता हूं. इसका खुलासा या चर्चा नहीं किया जाता. मेरा मानना है कि दान के कार्य का प्रचार नहीं किया जाना चाहिए, यही इसका असली उद्देश्य है. मेरे लिए चैरिटी (जकात) जिम्मेदारी है. विवियन आगे बोले- मेरी पांच वक्त की नमाज मेरे लिए जरूरी है, चाहे रमजान हो या न हो. ये कमिटमेंट कभी नहीं बदलती. 

Advertisement

विवियन ने रचाई थी दूसरी शादी

बता दें कि साल 2019 में इस्लाम धर्म कुबूल करने के बाद विवियन ने एजिप्ट की रहने वाली नौरान से सीक्रेटली दूसरी शादी कर ली थी. उन्होंने बाद में शादी के बारे में खुलासा किया था. विवियन की पहली शादी टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से साल 2013 में हुई थी. मगर सालों बाद दोनों का तलाक हो गया था. तलाक के बाद उन्होंने धर्म बदलकर नौरान से दूसरी शादी की. धर्म बदलने पर विवियन को उस समय काफी ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी थी. हालांकि, उन्हें ट्रोलिंग से फर्क नहीं पड़ा. वो पत्नी संग खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement