scorecardresearch
 

यूट्यूबर अरमान को 'वड़ा पाव गर्ल' का जवाब, बोलीं- मैं पति नहीं बदलती, अपने घर का कीचड़ साफ करो

'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित ने अब यूट्यूबर अरमान मलिक को जमकर फटकारा है. चंद्रिका ने कहा कि अरमान मलिक को पहले अपने घर का कीचड़ साफ करना चाहिए. उनपर उंगली उठाने का उन्हें कोई हक नहीं है.

Advertisement
X
चंद्रिका दीक्षित ने अरमान मलिक को लगाई फटकार (Photo: Instagram @chandrika_dixit)
चंद्रिका दीक्षित ने अरमान मलिक को लगाई फटकार (Photo: Instagram @chandrika_dixit)

ठेले पर वड़ा पाव बेचकर रातोरात स्टार बनीं चंद्रिका दीक्षित लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. एक तरफ चंद्रिका का पति युगम गेरा संग रिश्ता टूटने की कगार पर है, तो दूसरी तरफ उनका मुस्लिम मिस्ट्री मैन सैफी संग रिश्ता सवालों के घेरे में है. यूट्यूबर अरमान मलिक ने भी चंद्रिका और सैफी के रिश्ते पर सवाल उठाए थे. ऐसे में चंद्रिका ने अरमान और उनकी पत्नी पायल को जवाब दिया है. 

अरमान पर भड़कीं चंद्रिका

सिद्धार्थ कन्नन संग लेटेस्ट इंटरव्यू में चंद्रिका से पूछा गया कि यूट्यूबर अरमान मलिक और पायल मलिक ने उनके लिए कहा है कि उन्हें 'केरला स्टोरी 2' देखनी चाहिए और समझना चाहिए कि सैफी कैसे उन्हें बहका रहे हैं. इसपर चंद्रिका ने भी पलटवार करके अरमान को करारा जवाब दिया.

चंद्रिका बोलीं- आधा अधूरा ज्ञान हमेशा हानिकारक होता है. अरमान की पत्नी ने बोला कि मैंने अपना घर छोड़ दिया है. मैंने कब घर छोड़ा. मैं बस यही कहना चाहूंगी कि कीचड़ में रहने वाले लोगों को दूसरों पर कीचड़ नहीं उछालनी चाहिए. खुद ने कितनी कीचड़ फैला रखी है. पहले वो साफ करो ना. 

'अरमान मलिक खुद समाज को क्या मैसेज दे रहे हैं कि 3-4 शादी कर लें. पराई औरतों को छोटे-छोटे कपड़े पहनाकर उनके साथ गाने शूट कर रहे हो. तब कोई प्रॉब्लम नहीं है. पत्नी पायल की सहेली कृतिका से शादी कर ली...तब कहां थी सोच. जब मैं बिग बॉस से बाहर आई थी तो उनपर रेप केस की बातें भी हो रही थीं, तब कहां थी सोच.' 

Advertisement

सैफी संग रिश्ते का बताया सच

चंद्रिका आगे बोलीं- मैंने कभी उंगली नहीं उठाई. लेकिन आज कह रही हूं अरमान भइया अपने घर का कीचड़ साफ करो पहले. मैं अपने घर में हूं. अपने बच्चे के साथ हूं और मेरा मर्द एक ही है. 

'मैं सैफी के साथ वीडियो बनाती हूं, क्योंकि मैं एक कंटेंट क्रिएटर हूं. मैं शूट कर रही हूं. पति नहीं बदल रही. एक पत्नी के लिए सबसे बड़ी बात होती है अपना पति शेयर करना. मैं तो मार दूं. मेरे साथ तो अभी सिर्फ चीटिंग हुई है. वो लोग उंगली उठाने के लायक नहीं हैं. '

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement