scorecardresearch
 

बैकलेस टॉप में Urfi Javed ने वायरल सॉन्ग 'कच्चा बादाम' पर किया डांस, फैंस ने उड़ाया मजाक

इंस्टाग्राम पर कोई रील ट्रेंड कर रही हो और उर्फी जावेद उसपर अपनी रील न बनाए ऐसा हो ही नहीं सकता. फैंस भी अब उनकी हर रील को देखने के लिए मर मिट रहे हैं. इसी बीच उर्फी जावेद ने वायरल गाने कच्चा बादाम पर रील शेयर कर फैंस के होश उड़ा दिए हैं.

Advertisement
X
कच्चा बादाम पर बैकलेस टॉप पहने उर्फी ने शेयर की रील, फैंस बोले आप ही हो बादाम
कच्चा बादाम पर बैकलेस टॉप पहने उर्फी ने शेयर की रील, फैंस बोले आप ही हो बादाम
स्टोरी हाइलाइट्स
  • कच्चा बादाम पर उर्फी का डांस
  • बैकलेस टॉप का फैंस ने उड़ाया मजाक

बिग बॉस ओटीटी से निकलने के बाद इंटरनेट सेंसेशन बनी उर्फी जावेद कभी अपने कपड़ों को लेकर तो कभी अपने बेबाक और नर्म स्वभाव को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं. बिग बॉस ओटीटी से बाहर न‍िकलने के बाद उन्होंने अपनी बढ़ती फैन फॉलोइंग को मेंटेन रखा है. अपने सोशल मीडिया पर उर्फी कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर फैंस को जोड़े रखती हैं. पॉपुलर होने का उर्फी कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं. हर ट्रेंडिग रील में उर्फी जावेद जरूर नजर आती हैं. हाल ही में फेमस हुआ कच्चा बादाम गाने पर भी उर्फी जावेद ने अपना जलवा बिखेरा है.

कच्चा बादाम पर उर्फी की रील

उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर वायरल गाने कच्चा बादाम पर रील शेयर की हैं. वीड‍ियो में उर्फी ब्लू जीन्स पर बैकलेस ब्लैक टॉप पहने थिरकती नजर आ रही हैं. पोस्ट के कैप्शन में उर्फी ने लिखा कच्चा बादाम, बादाम बादाम,  #reels #reelsinstagram #reelkarofeelkaro #reelitfeelit. 

क्या रिलेशनशिप में हैं Pratik Sehajpal? Neha Bhasin के दावे पर तोड़ी चुप्पी 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

उर्फी के बैकसेल टॉप का बना मजाक

कई फैंस को उर्फी का डांस पसंद आ रहा हैं तो कई लोग हमेशा की तरह उर्फी के कपड़ों का मजाक बना रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोगों ने कहा कि उर्फी ने यह टॉप कैसे टिका रखा है. एक यूजर ने कमेंट किया कि अरे उर्फी क्या यह ड्रेस आगे से फेवीक्विक से चिपका रखी है. साथ ही कई फैंस ने उर्फी को ही बादाम बाताया है. 

Advertisement

उर्फी जावेद

उर्फी जावेद

ट्रेंड के अनुसार चल रही हैं उर्फी

इससे पहले भी उर्फी कई ट्रेडिंग गानों पर रील बना चुकी हैं. अपनी फैन फॉलोइंग को बनाए रखने के लिए उर्फी वाकई अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. शुरुआत से ही उर्फी अलग कपड़े पहन फैंस को सरप्राइज करती आई हैं. कई कपड़े तो उर्फी ने खुद ही बनाए हैं, तो कई कॉपी भी किए हैं. हालांकि अब उर्फी किसी की कॉपी करती नजर नहीं आती हैं. लेटेस्ट तस्वीरों में उर्फी ने सभी कपड़े डिजाइन करवाकर ही पहने हैं. 

नए गाने की रिलीज ने दी राहत की सांस

शुरुआत में उर्फी काफी परेशान थीं कि उनके पास कोई काम नहीं हैं. इंस्टा लाइव वीडियो के दौरान उर्फी ने बताया भी कि वह कई दिनों से काम की तलाश में हैं. उर्फी ने कहा कि में काफी मेहनत भी कर रही हूं लेकिन कुछ नहीं हो पा रहा. हालांकि कुछ दिनों पहले उर्फी के गाने की रिलीज की खबर सुन फैंस ने चैन की सांस ली है.


 

Advertisement
Advertisement