scorecardresearch
 

TV Serial Spoiler: मिहिर-तुलसी की शादी के बाद होगा बवाल, अनुपमा के खिलाफ हुए अपने

टीवी सीरियल्स में तुलसी और मिहिर की शादी ने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है. अनुपमा की जिंदगी में कई मुश्किलें बनी हुई हैं, जबकि वसुधा और देव मिलकर करिश्मा को फंसाने की प्लानिंग बना रहे हैं.

Advertisement
X
तुलसी और मिहिर की शादी (Photo: Instagram/starplus)
तुलसी और मिहिर की शादी (Photo: Instagram/starplus)

आधा साल बीत चुका है और हमारे टीवी सीरियल्स की कहानी भी आगे बढ़ रही है. तुलसी और मिहिर की शादी ने फैन्स के दिलों में हलचल मचा दी है. अनुपमा अपनी मुसीबतों से बाहर नहीं निकल पा रही है. वसुधा में देव और प्रभात मिलकर करिश्मा को फंसाने की  प्लानिंग बना रहे हैं. आइए जानते हैं कि आने वाले दिनों में आपके फेवरेट शो में कौन सा ट्विस्ट आने वाले हैं. 

तुलसी-मिहिर की हुई शादी  
तुलसी और मिहिर शांतिनिकेतन में दोबारा शादी रचा चुके हैं. शांतिनिकेतन में खुशियों ने दस्तक दी ही थी कि रणविजय-परी का झगड़ा बड़ा मोड़ लाएगा. करण रियो को बताएगा कि वो उसका असली पिता नहीं है और अंश के अतीत का राज खोलेगा, जिससे परिवार में भावुक तूफान उठेगा. परी, रणविजय की हत्या कर भाग सकती है. पुलिस शादी के बीच तुलसी-मिहिर के घर पहुंच सकती है, जिससे परी की गिरफ्तारी का ड्रामा होगा. 

अनुपमा की जिंदगी में बवाल 
अनुपमा में श्रुति की बातों में आकर राही अपनी मां को 'नीच' कहती है. प्रेम कोठारी, अनुपमा को चैलेंज देगा, जबकि राही, अनुपमा को प्रेम और श्रुति से दूर रहने की चेतावनी देगी. दिग्विजय पहली बार अनुपमा का सपोर्ट करेगा. पाखी और तोषू अनुपमा के चरित्र पर सवाल उठाएंगे, दिग्विजय के साथ उसके रिश्ते पर शक जताएंगे.

Advertisement

चंद्रिका बनेगी सुहागन
वसुधा चंद्रिका को फिर से सुहागन बनाती है, जबकि देव और प्रभात मिलकर करिश्मा को फंसाने की प्लानिंग कर रहे हैं. इधर प्रभात, मित्तल के भेष में घर लौटता है, चंद्रिका उसकी मौजूदगी महसूस करती है, लेकिन करिश्मा नौकरों के क्वार्टर जाकर सच सामने लाने की कोशिश करती है. 

विद्या-अरमान को सताएगी याद
स्टार प्लस का शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में मदर्स डे स्पेशल एपिसोड में विद्या-अरमान को एक-दूसरे की याद सताएगी. अभीरा, अरमान को कपल काउंसलिंग का अंतिम चांस देगी. ताकि उनके रिश्ते की समस्याएं सुलझें. मायरा और मुक्ति अभीरा को साड़ी में दुल्हन की तरह सजाएंगी.  

पूर्वी बनेगी नागिन
सुपरनैचुरल शो 'नागिन 7' ड्रैगन और इच्छाधारी नागिन पूर्वी के बीच जंग से भरा रहा. ड्रैगन ने पूर्वी की करीबी लड़की को प्रपोज किया, जिसे रोकने के लिए पूर्वी नागिन रूप धारण करेगी.

बाकी शो में कहानी क्या मोड़ लाएगी, ये जानने के लिए आपको शो देखना पड़ेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement