scorecardresearch
 

Video: लाफ्टर शेफ में सुनीता की पहली रसोई, भांजे कृष्णा की लगाई क्लास

गोविंदा के परिवार में सालों पुराने विवाद के बाद सुनीता आहूजा की लाफ्टर शेफ शो में एंट्री से रिश्तों में सुधार हुआ है. कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के साथ उनकी मजेदार बातचीत ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

Advertisement
X
कृष्णा-सुनीता के बीच मिटी दूरियां (Photo: Screengrab)
कृष्णा-सुनीता के बीच मिटी दूरियां (Photo: Screengrab)

गोविंदा के परिवार में फाइनली सब कुछ ठीक होता दिख रहा है. मामा-मामी से भांजे-बहू का रिश्ता भी ठीक हो गया है. हाल ही में सुनीता आहूजा लाफ्टर शेफ शो का हिस्सा बनती दिखेंगी. यहां भांजे कृष्णा अभिषेक और बहू कश्मीरा शाह के साथ होने वाला उनका फन बैंटर अभी से फैंस का ध्यान खींच रहा है. मजेदार बात ये कि सेट पर सुनीता की गोविंदा से शादी के सालों बाद पहली रसोई होने वाली है. इसका खुलासा खुद कृष्णा ने किया.

सुनीता बनाएंगी खाना?

शो का प्रोमो सामने आया जहां बेहद हंसी खुशी का माहौल दिखा. अपने काउंटर पर खाना बनाते कृष्णा कहते हैं- आज होगी हमारी मामी की पहली रसोई. जवाब में सुनीता कहती हैं- मुझे तो आता ही नहीं खाना बनाने. इसके बाद कश्मीरा अपनी मामी सास से शिकायत करते हुए कहती हैं- ये कभी काम नहीं करता है. हमेशा इधर-उधर हंसी मजाक करता रहता है. 

सुनीता भी कृष्णा की क्लास लगाते हुए कहती हैं- ये करता क्या है फिर इधर, चलो... चलो... आटा गूंथो. फिर बहू को बुलाते हुए कहती हैं- कश्मीरा, देखना आज तू काम नहीं कर रही, देख कितना अच्छा लड़का है काम कर रहा है. लेकिन सुनीता को रियलिटी चेक देते हुए तेजस्वी प्रकाश कहती हैं-  अरे आप आटा देखिए अपना, इससे अच्छा तो वो काम न करता. ये सुनकर कृष्णा भी चौंक जाते हैं. 

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Shared post on

वैसे जो भी हो, कृष्णा-सुनीता के बीच की ये मजेदार बातचीत शो के को-कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ फैंस को भी खूब पसंद आ रही है. अब सुनीता भी शो पर भांजे-बहू के लिए खाना बनाती हैं, या उनकी मदद करती हैं, ये तो एपिसोड आने पर ही पता चलेगा. 

बीते दिनों कुछ और प्रोमो सामने आए थे, जब सुनीता ने शो में एंट्री मारते हुए कृष्णा-कृष्णा पुकारा था. इसके बाद कॉमेडियन भी मामी के चरणों में आशीर्वाद लेने के लिए लेट गए थे. साथ ही कश्मीरा भी भावुक होकर रो पड़ी थीं. सुनीता-कृष्णा-कश्मीरा के बीच का सालों पुराना विवाद खत्म हो चुका है. पैप्स से बातचीत करते हुए सुनीता ने कहा था कि 14 साल का वनवास खत्म हो गया है. 

उनके बीच मिटी दूरी और इन पलों ने हर किसी को खुशी से भर दिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement