भाभी जी घर पर हैं फेम शिल्पा शिंदे विवादों में आ गई हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि 11 साल पहले उन्होंने प्रोड्यूसर पर झूठा यौन शोषण का केस किया था. शिल्पा ने ये खुलासा भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट पर किया. शिल्पा का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया. खुलासे को लेकर सेलेब्स भी शिल्पा को खरी खोटी सुना रहे हैं. इंटरनेट पर शिल्पा के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की जा रही है.
शिल्पा का कहना है कि वो 11 साल से झूठ का बोझ लेकर चल रही थीं. वो इस बोझ के साथ नहीं जी सकती थीं. इसलिए उन्होंने सच कुबूला. उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया उनके बारे में क्या सोच रही है. विवादों के बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर श्री कृष्णा का मोटिवेशनल पोस्ट शेयर किया है.
भक्ति मार्ग के शिल्पा
ट्रोलिंग के बीच शिल्पा शिंदे इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं. वो हर घंटे वीडियो और पोस्ट करके मामले पर अपनी सफाई दे रही हैं. उन्होंने नया पोस्ट शेयर किया है. ये पोस्ट भगवान श्री कृष्ण के विचारों से प्रेरित है. पोस्ट में कहा गया कि कृष्ण कहते हैं कि न्याय तुरंत नहीं मिलता. लेकिन कर्म कभी चूकता नहीं है, जो तुम्हारे साथ गलत करता है. वो तुम्हें नहीं अपने कर्म को बिगाड़ रहा होता है. तुम बदला मत लो, शांत रहो. क्योंकि समय और कर्म दोनों बहुत अच्छा हिसाब रखते हैं.
अर्जुन ने भी पूछा था कि जो गलत करे उसका क्या. कृष्ण मुस्कुराए और बोले कि जो जैसे करेगा. वैसा ही पाएगा. इसलिए सही रहो. सच्चे रहो, बाकि न्याय पर छोड़ दो. पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया.
हिना खान की पोस्ट का जवाब?
शिल्पा के खुलासे के बाद हिना खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट में उनके खिलाफ सजा की मांग की थी. हिना की पोस्ट का जवाब देते हुए शिल्पा ने कहा कि मेरे नाम से टीआरपी लेना बंद करो. टीआरपी के लिए आपकी बीमारी है. इसके बाद हिना ने एक पोस्ट में शिल्पा पर तंज कसते हुए देश के प्रधानमंत्री से सारे कैदियों को बाहर निकालने की अपील की.
शिल्पा और हिना के बीच अलग ही बिग बॉस शुरू हो गया. पर हिना के अलावा भी बहुत सारे सेलेब्स उनके खिलाफ खड़े दिख रहे हैं. बड़ी बात ये है कि भाभी जी घर पर हैं शो के सारे लोग इस विवाद पर चुप्पी बनाए हुए हैं.