शहनाज गिल टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ फैंस की फेवरेट भी हैं. शहनाज को उनके फैंस का बेशुमार प्यार मिलता है. शहनाज के लिए फैंस की दीवानगी सिर चढ़कर बोलती है. शहनाज गिल के लिए अब नेपाल में रहने वाली उनकी एक फैन ने उनके लिए टैटू कराकर एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का इजहार किया है.
शहनाज की फैन ने कराया एक्ट्रेस के नाम का टैटू
नेपाल में रहने वाली शहनाज गिल की एक फैन उनसे इतना प्यार करती है कि उसने एक्ट्रेस के नाम का टैटू ही करा लिया है. शहनाज की फैन ने अपनी नेकलाइन पर शहनाज का नाम लिखवाया है. सोशल मीडिया पर फैंस का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
शहनाज गिल की फैन के इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है- शहनाज गिल वादा करती हूं कि मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी. हमेशा सपोर्ट करूंगी. आज लाइफ टाइम के लिए तुम्हारा नाम लिख लिया. #ShehnaazGill ये नाम BB13 से शुरू हुआ था और अब मेरी जिंदगी बन गई है. तुम्हारी नेपाली फैन. क्वीन सना.
Pankaj Udhas ने Lata Mangeshkar संग गाए थे 3 गाने, फिर क्यों बोले- मेरी बदकिस्मती थी
“I promise to love you forever 🤗 Hamesa support karungi 🤞 ❤️ AAJ life time k Liye tumara name likh Liya ye name se suru huwa thaa or ab Meri jindagi ban gayi hai 🥺🥺 tumari Nepali fan....... Queen
— Shehnaazgill Fc Nepal 🇳🇵 (@QueenLoveSana1)
👑 SANA
जब लता मंगेशकर की वजह से माफ हुईं शक्ति कपूर की सारी गलतियां, एक्टर ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा
शहनाज को मिलता है फैंस को बेशुमार प्यार
शहनाज गिल की फैन के इस स्वीट वीडियो पर 18 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. कई लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर रहे हैं और शहनाज गिल पर अपना प्यार लुटा रहे हैं. इस वीडियो को देखकर हम तो यही कहेंगे कि वाकई शहनाज गिल अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं. शहनाज की क्यूटनेस और उनकी मिलियन डॉयल स्माइल पर करोड़ों लोग फिदा हैं. शहनाज के लिए फैंस की दीवानगी अब सिर चढ़कर बोलने लगी है.