कलर्स चैनल के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 10 को लेकर अब एक बड़ी खबर आ रही है कि शो के होस्ट सलमान खान ने फिनाले का हिस्सा बनने से मना कर दिया है.
खबरों के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान शो के ग्रैंड फिनाले का बायकॉट करेंगे और इसकी वजह स्वामी ओम को बताया जा रहा है.
हाल में खबर आई थी कि के फाइनल का हिस्सा बनेंगे. इससे पहले सलमान ने शो के मेकर्स को कह दिया था कि प्रियंका जग्गा और स्वामी ओम में से कोई भी बिग बॉस के फिनाले का हिस्सा नहीं बनना चाहिए.
सलमान की बात को शो की टीम ने नजरअंदाज करते हुए स्वामी ओम को फिनाले के लिए आमंत्रित किया है. इसी बात से नाराज होकर सलमान ने ये फैसला लिया है.