scorecardresearch
 

Rakhi Sawant Troll: 44 की उम्र में निकाह किया तो ट्रोल हुईं राखी, यूजर्स ने बताया ड्रामा, बोले- थोड़े दिनों बाद टूट जाएगी

राखी की शादी तो हो गई लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उनके मजे ले रहे हैं. यूजर्स ने राखी सावंत की शादी को उनका नया ड्रामा बताया है. कई लोग हैं जो एंटरटेनमेंट क्वीन राखी को ट्रोल कर रहे हैं. इन यूजर्स ने राखी की शादी का मजाक उड़ाया है. लोगों को यही लग रहा है कि राखी की ये शादी लंबी नहीं टिकेगी.

Advertisement
X
राखी सावंत-आदिल
राखी सावंत-आदिल

ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने एक बार फिर शादी करके फैंस को सरप्राइज किया है. राखी ने 7 महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया था. राखी ने गुपचुप शादी कर फैंस को चौंका दिया है. एक्ट्रेस ने बुधवार को इंस्टा पर शादी की तस्वीरें, वीडियो के साथ मैरिज सर्टिफिकेट भी शेयर किया.

राखी ने की दूसरी शादी

राखी की शादी तो हो गई लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उनके मजे ले रहे हैं. यूजर्स ने राखी सावंत की शादी को उनका नया ड्रामा बताया है. राखी ने आदिल को वरमाला पहनाते हुए शादी का वीडियो शेयर किया है. इसमें एक्ट्रेस की एक्साइटमेंट देखते ही बनती है. अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी कर राखी की खुशी का ठिकाना नहीं है. सोशल मीडिया पर फैंस कपल को शादी की मुबारकबाद दे रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कई लोग हैं जो एंटरटेनमेंट क्वीन राखी को ट्रोल कर रहे हैं. इन यूजर्स ने राखी की शादी का मजाक उड़ाया है. इस वेडिंग को फ्रॉड कहा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

ट्रोल हुईं राखी सावंत

यूजर ने आदिल के लिए लिखा- हो गया बर्बाद बेचारा. यूजर्स राखी को लिमिट क्रॉस न करने की नसीहत देते दिखे. शख्स लिखता है- कुछ मजाक है शायद. आदिल ने नहीं रखा कोई स्टेट्स. एक यूजर ने राखी की शादी को लव जिहाद बताया. यूजर लिखता है- ये भी एक फेक शादी, थोड़े दिनों बाद टूट जाएगी. शख्स ने लिखा- 50 साल की उम्र में शादी 😁😁😁😹 अरे अम्मा हमारे यहां इतनी उम्र की लेडीज भगवान का नाम लेती हैं, तीर्थ यात्रा करती हैं. यूजर ने राखी-आदिल के प्यार को अंधा बताया. ज्यादातर यूजर को यही लग रहा कि राखी की ये शादी लंबी नहीं टिकेगी. शख्स ने लिखा- पैसों के लिए दोनों शादी क्या बच्चे भी कर लेंगे. कईयों ने आदिल के कपड़ों का मजाक बनाया. शख्स ने लिखा- अब ये कौनसा नया टोपी ड्रामा है? यूजर का कहना है- अभी कल तो राखी रो रही थी कि मां बीमार है और यहां ये मां के बिना शादी कर रही है.

Advertisement

राखी को धोखा दे रहे आदिल?

राखी के फैंस ने हेटर्स को जवाब दिया. फैंस को पूरा भरोसा है कि राखी की ये शादी चलेगी और वे आदिल संग हैप्पी मैरिड लाइफ एंजॉय करेंगी. ये तो रही बात फैंस और हेटर्स की. लेकिन राखी का दर्द भी तो सुन लीजिए. राखी ने शादी जरूर कर ली पर वो खुश नहीं हैं. राखी ने खुलासा किया है कि मजबूरी में उन्हें अपनी शादी दुनिया के सामने रिवील करनी पड़ी है क्योंकि उन्हें शक है आदिल का अफेयर चल रहा है. राखी को लगता है आदिल उन्हें धोखा दे रहे हैं. राखी जहां शादी के सभी सबूत पेश कर रही हैं, वहीं आदिल इस शादी को मानने से इनकार कर रहे हैं. देखना होगा राखी की ये शादी किस अंजाम पर पहुंचती है.

 

Advertisement
Advertisement