scorecardresearch
 

पार्थ समथान के खिलाफ चला 'हेट कैम्पेन'! परिवार को मिली नफरत, किया ब्रेक का ऐलान

टेलीविजन एक्टर पार्थ समथान ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि कोई उनके और परिवार के खिलाफ ऑनलाइन हेट कैम्पेन चला रहा है, वो कानूनी चक्करों में नहीं पड़ना चाहते इसलिए कुछ वक्त का ब्रेक ले रहे हैं.

Advertisement
X
पार्थ समथान को बदनाम करने की हो रही साजिश (Photo: ITG)
पार्थ समथान को बदनाम करने की हो रही साजिश (Photo: ITG)

टेलीविजन स्टार पार्थ समथान ने ब्रेक का ऐलान किया है. हालांकि ये ब्रेक करियर नहीं, बल्कि सोशल मीडिया से लिया गया है. एक्टर ने आनउंस किया है कि वो कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना रहे हैं. क्योंकि उन्हें और उनके परिवार को बहुत तंग किया जा रहा है. पार्थ ने हिंट देते हुए कहा कि वो जानते हैं इसके पीछे कौन है, लेकिन वो कोई कॉन्ट्रोवर्सी नहीं चाहते, इसलिए ये फैसला लिया है.

ट्रोल्स से परेशान पार्थ

पार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया और अपनी बात कही. एक्टर ने ऑनलाइन नफरत को लेकर गहरी निराशा जताई. उन्होंने कहा कि इस पूरी स्थिति का उन पर बहुत बुरा असर पड़ा है.

पार्थ लिखते हैं- मैं हमेशा एक शांत और सकारात्मक इंसान रहा हूं, जो अच्छी चीजों पर ध्यान देता है. लेकिन हाल ही में मैंने देखा है कि कोई व्यक्ति बॉट अकाउंट खरीदकर मेरे परिवार, मेरे और मेरी निजी जिंदगी के बारे में गलत और बेकार बातें लिख रहा है. ये बहुत चौंकाने वाला और बेहद दुखद है, और मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है.

पार्थ ने बताया कि उनके खिलाफ कोई साजिश रच रहा है. इसका उन्हें अंदाजा है और वो ये भी जानते हैं कि इसके पीछे कौन है. लेकिन विवाद नहीं चाहते इसलिए नाम नहीं ले रहे. वो आगे लिखते हैं- मुझे लगता है कि मुझे पता है कि इसके पीछे कौन है, लेकिन उसका नाम लेना बेकार है. इसी वजह से मैंने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है. 

Advertisement

कानूनी सहारा नहीं लेना चाहते पार्थ 

पार्थ कानूनी चक्कर में पड़कर अपना वक्त भी बर्बाद नहीं करना चाहते, इसलिए 'डिटॉक्स' मोड में जा रहे हैं. एक्टर कहते हैं कि- अब मैं अपनी ऊर्जा साइबर क्राइम विभाग में शिकायत करने में नहीं लगाना चाहता, बल्कि अपनी जिंदगी और अपने किरदार ‘माहिद’ पर ध्यान देना चाहता हूं.

वर्कफ्रंट पर पार्थ समथान फिलहाल शो सहर होने को है में माहिद की भूमिका निभा रहे हैं. वो पहले फेमस शो सीआईडी 2 का भी हिस्सा रहे थे. इसके अलावा एक्टर कसौटी जिंदगी की 2, कैसी ये यारियां के किरदार से भी पॉपुलैरिटी बटोरी चुके हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement