
टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कैंसर की जंग लड़ रही हैं. कैंसर होने के बावजूद दीपिका का हिम्मत और हौसला कम नहीं हुआ है. उन्हें आज भी खाने-पकाने का शौक है. वो अपने यूट्यूब चैनल पर कुकिंग रेसिपी भी शेयर करती रहती हैं. अब एक्ट्रेस ऑरेंज चिकन और राइस नूडल्स की रेसिपी शेयर की है. राइस नूडल्स दीपिका ने पहली बार बनाए थे. जानते हैं कि फर्स्ट टाइम में उन्होंने कैसा नूडल्स बनाया.
कैसे बनाएं ऑरेंज चिकन और राइस नूडल्स
दीपिका कक्कड़ ने बताया कि वो राइस नूडल्स खा सकती हैं, लेकिन मिर्च-मसाले पर थोड़ा एतियात बरतते हुए. उन्होंने इसकी रेसिपी शेयर की. वो कहती हैं कि नूडल्स बनाने के लिए शिमला मिर्चा, प्याज, बंध गोभी, राइस नूडल्स, तिल का तेल और मूंग फली का तेल ले लीजिए. ऑरेंज चिकन के लिए ऑरेंज और बोनलेस चिकन ले लीजिए.

नूडल्स बनाने के लिए उन्होंने सारी सब्जियां कट कर ली. इसके बाद कढ़ाई में तिल और मूंगफली का तेल डाला. तेल गर्म होने पर उसमें लहसन और सारी सब्जियां भून लीं. इसके बाद उसमें काली मिर्च, चिली फ्लेक्स, नमक और सोयासॉस मिला दिया. इधर 7 मिनट के लिए नूडल्स को गर्म पानी में पकने दें. पकने के बाद नूडल्स को सब्जियों के साथ मिला दें. थोड़ी देर नूडल्स को चमच से मिक्स कीजिए और नूडल्स रेडी हैं.

फिर उन्होंने ऑरेंज चिकन बनाने की तैयारी शुरू की. दीपिका कहती हैं कि मैंने बोनलेस चिकन लेकर उसे अच्छे से धोया. फिर उसमें नमक, मसाले, चावल का आटा और सोयासॉस मिला देंगे. चिकन रेडी करने के बाद उसमें ऊपर से एक ऑरेंज का छिलका कद्दूकस से कसकर डालना है. सारी चीजें मिलाने के बाद चिकन को थोड़ी देर के लिए रख दें.


फिर तिल का तेल गर्म करके उसमें लहसन और प्याज फ्राई करेंगे. थोड़े से मसाले डालेंगे और फिर उसमें चिकन मिला देंगे. कुछ देर के लिए चिकन को गैस पर पकाएं. गैस ऑफ करने के बाद उसमें दो चम्मच शहद डालना है और ऑरेंज चिकन रेडी हो गया है. पहली कोशिश में दीपिका ने राइस नूडल्स और ऑरेंज अच्छा बनाया. उन्होंने कहा कि आप लोग भी इसे घर पर ट्रॉय कर सकते हैं.