scorecardresearch
 

TV इंडस्ट्री में धड़ल्ले से होती है ड्रग्स की पार्टी! नारायणी शास्त्री का शॉकिंग दावा, कबूला- मैंने लिया है कोकीन

टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने बताया कि पार्टियों में अब शराब नहीं, ड्रग्स का बजट होता है और कई बार कलाकारों की हालत खराब होने से शूटिंग तक रद्द करनी पड़ती थी.

Advertisement
X
टीवी इंडस्ट्री की पार्टी में चलता है ड्रग्स (Photo: ITGD)
टीवी इंडस्ट्री की पार्टी में चलता है ड्रग्स (Photo: ITGD)

टीवी की दुनिया में अपनी दमदार पहचान बना चुकीं नारायणी शास्त्री ने इंडस्ट्री को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'पिया का घर', 'कुसुम' और 'कोई अपना सा' जैसे शोज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस का दावा है कि टीवी इंडस्ट्री में कई कलाकार ड्रग्स लेते हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी माना कि उन्होंने भी जिंदगी में ड्रग्स ट्राई किए थे, लेकिन सिर्फ एक्सपेरिमेंट के तौर पर.

'अब पार्टियों में शराब नहीं, ड्रग्स का बजट होता है'

सिद्धार्थ कन्नन के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान नारायणी ने कहा कि पहले इंडस्ट्री की पार्टियों में शराब के लिए बजट तय होता था, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं.

उन्होंने कहा- पहले पार्टियों में शराब का बजट होता था, अब ड्रग्स का बजट होता है. जब मैंने यह देखा तो मैं हैरान रह गई. इसी वजह से मैंने कई साल पहले पार्टियों में जाना छोड़ दिया. अब वहां डांस या मस्ती नहीं होती, बल्कि कुछ और ही चलता है.

ड्रग्स ले चुकी हैं नारायणी

नारायणी ने बताया कि छोटी-छोटी प्राइवेट गैदरिंग्स में हर किसी को पता होता है कि कौन क्या कर रहा है. उन्होंने कहा- मैं उन लोगों को पर्सनली नहीं जानती जो ड्रग्स लेते हैं, लेकिन मैंने अपनी आंखों से लोगों को ड्रग्स करते देखा है. जब उनसे पूछा गया कि आखिर कौन-कौन से ड्रग्स इस्तेमाल होते हैं, तो उन्होंने बिना झिझक जवाब दिया- कोकीन और MDMA.

Advertisement

नारायणी ने यह भी कबूल किया कि उन्होंने भी जिंदगी में हर चीज सिर्फ यह जानने के लिए ट्राई की कि उसका असर क्या होता है. उन्होंने कहा- मैंने जिंदगी में बहुत-सी चीजें ट्राई की हैं, लेकिन सिर्फ एक्सपेरिमेंट के तौर पर. मैं जानना चाहती थी कि किसी चीज का असर कैसा होता है.

एक्ट्रेस ने साफ किया कि उन्हें कभी किसी चीज की लत नहीं लगी, क्योंकि उन्होंने हर ड्रग सिर्फ एक बार ही ट्राई किया. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने एक बार शराब भी सिर्फ इसलिए पी थी ताकि अगर कभी कोई उनकी ड्रिंक में कुछ मिला दे, तो उन्हें उसके असर का अंदाजा हो सके.

'ड्रग्स की वजह से शूटिंग तक रद्द हो जाती थी'

नारायणी ने एक और चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि कई बार कलाकारों की हालत इतनी खराब होती थी कि शूटिंग तक कैंसिल करनी पड़ जाती थी. उन्होंने कहा- ऐसा कई बार हुआ है कि शूट रद्द करनी पड़ी क्योंकि आर्टिस्ट शूट करने की हालत में ही नहीं होता था. हम 4-4 घंटे इंतजार करते रहते थे कि आखिर हो क्या रहा है. कई बार एक्टर्स खड़े तक नहीं हो पाते थे. कुछ लोग तो अपने कमरे से बाहर निकलने की हालत में भी नहीं होते थे. ऐसा बहुत होता था.

Advertisement

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं नारायणी शास्त्री

नारायणी शास्त्री ने अपने करियर की शुरुआत 'कोई अपना सा' से की थी. इसके बाद वह 'कुसुम', 'पिया का घर', 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जैसे कई हिट शोज में नजर आईं. उन्होंने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी हिस्सा लिया था. अब इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर दिए गए उनके बयान ने नई बहस छेड़ दी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement