नारायणी शास्त्री (Narayani Shastri) भारतीय अभिनेत्री हैं. उन्होंने अपने करियर में कई टीवी धारावाहिकों में अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत दूरदर्शन के धारावाहिक 'कहानी सात फेरों की' से की थी.
इसके बाद उन्होंने 'पिया का घर' में रिमझिम अविनाश शर्मा का मुख्य किरदार निभाया. बाद में उन्होंने जी टीवी के शो ममता में नेहा मेहता की जगह ममता का किरदार निभाया. स्टार प्लस के धारावाहिक क्योंकि सास भी कभी बहू थी में उन्होंने केसर अनुपम कपाड़िया की भूमिका निभाई. इसके अलावा कुसुम में ताशु, कोई अपना सा में श्रुति, नमक हराम में स्वाति करण सहगल, रिश्तों का चक्रव्यूह में सतरूपा बलदेव सिंह, आपकी नजरों ने समझा में राजवी विपुल रावल और नजर में देविका के किरदार में भी वह दिखाई दीं.
साल 2017 में प्रसारित रिश्तों का चक्रव्यूह में उन्होंने सतरूपा नाम की एक बिजनेसवुमन का किरदार निभाया. टेलीविजन के साथ-साथ नारायणी शास्त्री थिएटर से भी जुड़ी रही हैं.
अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह अभिनेता गौरव चोपड़ा के साथ लंबे समय तक रिश्ते में थीं. दोनों ने डांस रियलिटी शो नच बलिए 2 में भी एक साथ हिस्सा लिया था. इसके बाद साल 2015 में नारायणी शास्त्री ने स्टीवन ग्रेवर से शादी कर ली. आज भी वह टेलीविजन इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और समय-समय पर नए प्रोजेक्ट्स में नजर आती रहती हैं.
नारायणी शास्त्री टेलीविजन की लोकप्रिय और टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, नारायणी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी ओपन रही हैं. साल 2015 में उन्होंने स्टीवन ग्रेवर से शादी करके फैन्स को हैरान कर दिया था.
नारायणी अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी ओपर रही हैं. गौरव चोपड़ा संग उनका रिश्ता जगजाहिर था, लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाईं.
2018 में आलोक नाथ पर मीटू आंदोलन के तहत यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगे थे. मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया था. टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने आलोक नाथ पर लगे आरोपों पर अपनी राय रखी है.
टीवी एक्ट्रेस नारायणी शास्त्री ने इंडस्ट्री में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने बताया कि पार्टियों में अब शराब नहीं, ड्रग्स का बजट होता है और कई बार कलाकारों की हालत खराब होने से शूटिंग तक रद्द करनी पड़ती थी.