scorecardresearch
 

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का हाईवोल्टेज ड्रामा, अनुपमा को लगा झटका, TRP में बड़ी ग‍िरावट

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने नंबर वन पोजिशन हासिल की है, जबकि पांच सालों से नंबर वन शो 'अनुपमा' पांचवें स्थान पर आ गया है. मिहिर और नोइना की शादी के ड्रामे ने दर्शकों को बांधे रखा है. आने वाले एपिसोड में नोइना का झूठ पकड़ा जाएगा और पुलिस उसे पकड़ लेगी.

Advertisement
X
पागल होगा मिहिर (Photo: Screengrab)
पागल होगा मिहिर (Photo: Screengrab)

टेलीविजन की दुनिया में सास-बहू शोज का जलवा बरकरार है. इस हफ्टे की टीआरपी लिस्ट सामने आ चुकी है. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने नंबर वन शो 'अनुपमा' को पछाड़ दिया है. पिछले हफ्ते के मुकाबले 'क्योंकि... 2' की टीआरपी में उछाल देखने को मिला. जानते हैं कि क्या वजह रही, जो लोग स्मृति ईरानी के शो को इतना पसंद कर रहे हैं. 

'क्योंकि...2' ने मारी बाजी 
टीआरपी लिस्ट में 'क्योंकि ...2' ने नंबर वन पोजिशन हासिल की. दूसरे नंबर पर 'गंगा मां की बेटियां' रहा. 'तुमसे तुम तक', तीसरे पायदान पर है. 'वसुधा' को दर्शकों ने चौथे नंबर पर रखा. इस हफ्ते सबसे ज्यादा चौंकाने वाली रेटिंग 'अनुपमा' की रही. रुपाली गागुंली का शो नंबर 5 पर पहुंच गया है. जबकि ये शो पिछले पांच सालों से नंबर की पोजिशन पर कब्जा बनाए हुआ था. हां... कभी किसी महीने टीआरपी में गिरावट हुई, लेकिन इतनी नहीं, जितनी इस हफ्ते देखी गई. 

अब बात करते हैं कि आखिर 'क्योंकि... 2' के प्लॉट में दर्शकों को ऐसा क्या देखने को मिला, जिससे दर्शकों ने इतना पसंद किया. शो में मिहिर और नोइना की शादी होने वाली थी. इस शादी ने दर्शकों को बांधे रखा. 

आइए जानते हैं कि अब आगे शो में क्या नया ड्रामा होने वाला है. तुलसी के चाहने भारी मन से मिहिर और नोइना की शादी कैंसल होने की कामना कर रहे थे. लगता है कि दर्शकों के दिल की आवाज मेकर्स तक पहुंची. आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि नोइना अपने मकसद में कामयाब होती उससे पहले ही उसका भांडा फूट गया. 

Advertisement

शादी से पहले मिहिर को पता चल जाता है कि नोइना कैंसर होने का झूठा ड्रामा कर रही है. इसके बाद शांतिनिकेतन में पुलिस आती है और नोइना को पकड़कर ले जाती है. इधर मिहिर की शादी से एक रात पहले तुलसी घर छोड़कर चली जाएगी. तुलसी, नोइना के राज का पता लगाने घर छोड़कर गई है. इधर मिहिर, तुलसी को ढूंढ़ने निकल जाता है. मिहिर, तुलसी की तलाश में पागलों की तरह-तरह दर भटकेगा, लेकिन आसानी से उसे ढूंढ़ नहीं पाएगा. 

अगर 'अनुपमा' की बात करें, तो शो में रोना-धोना चालू है. 'अनुपमा' नई जिंदगी शुरू करके भी पुरानी दिक्कतों में उलझी हुई है. शो के दर्शक अब 'अनुपमा' की परेशानियों से परेशान हो चुके हैं. शो को आगे बढ़ाना है, तो उन्हें किसी बड़े हाई वोल्टेज ड्रामे का प्लॉट तैयार करना होगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement