scorecardresearch
 

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2': तुलसी-मिहिर की ग्रैंड वेडिंग का निकला मुहूर्त, 8 मई को होंगे सात फेरे

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का आने वाला एपिसोड काफी खान होने वाला है. तुलसी और मिहिर की फिर से शादी होने वाली है. फैंस इस पल का इंतजार कर रहे हैं.

Advertisement
X
तुलसी और मिहिर की शादी (Photo: Instagram/starplus)
तुलसी और मिहिर की शादी (Photo: Instagram/starplus)

टीवी के सबसे फेमस शो में से एक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' एक बार फिर दर्शकों के दिलों की धड़कनें तेज करने के लिए तैयार है. शो में अब एक ऐसा मोड़ आने वाला है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था. स्मृति ईरानी के इस शो में जल्द ही तुलसी और मिहिर की शादी की शहनाइयां गूंजने वाली हैं.

लेकिन यह शादी सिर्फ खुशियां ही नहीं, बल्कि अपने साथ कई चौंकाने वाले खुलासे भी लेकर आएगी. जहां एक ओर घर में उत्सव का माहौल है, वहीं दूसरी ओर अंश के अतीत के कुछ ऐसे गहरे राज सामने आने वाले हैं, जो परिवार के रिश्तों की पूरी तस्वीर ही बदलकर रख देंगे. ड्रामा, इमोशन और सस्पेंस से भरे इस एपिसोड को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

अंश के पुराने राज खोलेंगे नए जख्म
आने वाले एपिसोड में कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेगी. घर में जहां सब शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं, वहीं अंश का बीता हुआ कल अचानक सबके सामने आने वाला है. अंश के अतीत से जुड़े कुछ ऐसे सच उजागर होंगे, जिनके बारे में परिवार को अब तक अंदाजा भी नहीं था. इन खुलासों के बाद न केवल घर के सदस्यों के बीच तनाव बढ़ेगा, बल्कि इससे तुलसी और मिहिर की लाइफ पर भी गहरा असर पड़ेगा  यह देखना वाकई दिलचस्प होगा कि क्या परिवार इन सच्चाइयों को स्वीकार कर पाएगा या फिर से कोई बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी.

वह चाहती है कि यह शादी किसी भव्य समारोह की तरह नहीं, बल्कि बिल्कुल वैसे ही मंदिर में सादगी के साथ हो जैसे उनकी पहली शादी हुई थी. तुलसी की इस इच्छा को मानकर पूरा परिवार अब मंदिर में शादी की तैयारियों में जुट गया है.

Advertisement

मंदिर में होगी शादी
पिछले एपिसोड की बात करें तो मिहिर ने पंडित जी से शादी का शुभ मुहूर्त निकलवाया था. पंडित जी ने दो मुहूर्त दिए थे—एक छह महीने बाद का और दूसरा अगले ही दिन का. मिहिर ने बिना देर किए अगले ही दिन का मुहूर्त चुन लिया. तुलसी ने भी शादी के लिए अपनी हामी भर दी, लेकिन एक खास शर्त के साथ. 

स्टार प्लस ने भी अपने ऑफिशियल हैंडल से इस ग्रैंड वेडिंग का न्योता देते हुए लिखा है कि तुलसी और मिहिर की शादी में आप सभी आमंत्रित हैं. इस शादी के साथ ही दर्शकों को पुराने दिनों की यादें फिर से ताजा होती दिखाई देंगी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

कब और कहां देखें
अगर आप भी इस बड़ी शादी और आने वाले खुलासों के गवाह बनना चाहते हैं, तो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का यह खास एपिसोड कल रात 10:30 बजे सिर्फ स्टार प्लस पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप  इसे कभी भी JioHotstar पर भी स्ट्रीम कर सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement