scorecardresearch
 

50 साल की स्मृति का 51 साल का पोता, सास बहू शो की कास्टिंग देखकर चकराए फैन्स

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में एक्टर आकाशदीप सहगल की वापसी हुई है. वो इस सीजन अंश गुजराल का बेटा बनकर लौटे हैं, जिससे फैंस को तगड़ा शॉक लगा है. आकाशदीप ने शो में लौटने पर रिएक्ट भी किया है.

Advertisement
X
तुलसी का पोता बनकर लौटे आकाशदीप सहगल (Photo: Screengrab)
तुलसी का पोता बनकर लौटे आकाशदीप सहगल (Photo: Screengrab)

एकता कपूर अपने सीरियल्स में तगड़े ट्विस्ट लाने के लिए मशहूर मानी जाती हैं. इन दिनों टीवी पर राज कर रहा उनका शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहा है. शो में एक ऐसे किरदार की एंट्री हुई है, जिसके साथ तुलसी के अतीत का सबसे दर्दनाक चैप्टर जुड़ा है. तुलसी के बेटे अंश गुजराल यानी एक्टर आकाशदीप सहगल इस नए सीजन में लौटे हैं. हालांकि इस बार वो तुलसी के बेटे नहीं, बल्कि पोते रियो के रोल में हैं. 

आकाशदीप सहगल का किरदार रियो, अंश गुजराल का बेटा और तुलसी का पोता है. नए एपिसोड में हमने देखा है कि कैसे तुलसी रियो को देखकर हैरान रह जाती है, जैसे उसे कोई सदमा पहुंचा हो. लेकिन शो में आए इस ट्विस्ट को मिक्स रिएक्शन्स मिल रहे हैं. कई लोगों ने सवाल उठाए कि आखिर कैसे आकाशदीप, स्मृति ईरानी के पोते बन सकते हैं. 

आकाशदीप की वापसी पर उठे सवाल

आकाशदीप सहगल और स्मृति के बीच एक साल का फर्क है. जहां आकाशदीप 51 साल के हैं, तो स्मृति 50 की हैं. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का सवाल है कि आखिर कैसे कोई पोता अपनी दादी से बड़ा हो सकता है. वहीं उन्हें आकाशदीप में स्मृति से ज्यादा बुढ़ापा नजर आया है. अब इन्हीं सब चर्चाओं के बीच, एक्टर ने अपनी शो में वापसी पर रिएक्ट किया है. 

Advertisement

जूम संग बातचीत में आकाशदीप ने कहा कि ये बदलाव का मास्टरक्लास है. बेटे का रोल करना विद्रोह के बारे में था. पोते का रोल करना विरासत के बारे में है. प्रोफेशनली देखें तो ये बहुत स्मार्ट और शानदार बदलाव है. आत्मिक रूप से ये याद दिलाता है कि चाहे दरवाजे पर नाम बदल जाए, लेकिन परफॉर्मेंस की आत्मा वही रहती है. आकाशदीप ने अपनी वापसी को फुल सर्कल मोमेंट कहा. साथ ही प्रोड्यूसर एकता कपूर की तारीफ की जिन्होंने उन्हें वापस लाने का आइडिया सोचा. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by StarPlus (@starplus)

आइकॉनिक था अंश गुजराल का रोल

आकाशदीप ने कहा, 'जब एकता कॉल करती है, तो वो कोई सिंपल पिच नहीं होती. वो एक साथ का सपना होता है. हमने पहले भी साथ में इतिहास रचा है. हम दोनों जानते थे कि इस पुरानी विरासत को वापस लाने के लिए एक खास तरह की ताकत चाहिए. रियान्श के लिए मुझे लाना सिर्फ एक्टर चुनना नहीं था. ये एक स्मार्ट सोच थी- उस पुराने X-फैक्टर को वापस लाने की.'

बता दें कि अंश गुजराल के रोल में एक्टर आकाशदीप सहगल ने काफी नाम कमाया था. उन्होंने अपने एक रोल से लोगों के दिलों में नफरत पैदा कर दी थी. एक्टर ने इस नेगेटिव रोल को इस तरह प्ले किया कि वो आज भी हर किसी को याद है और शायद हमेशा रहेंगे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement