scorecardresearch
 

ठोको ताली! कपिल शर्मा के साथ खत्म होगा कॉफी विद करण

चर्चा है कि करण जौहर और कपिल शर्मा के बीच सब ठीक हो गया है. और ये दोनों साथ में कॉफी भी पीने वाले हैं...

Advertisement
X
कपिल शर्मा और करण जौहर
कपिल शर्मा और करण जौहर

'कॉफी विद करण' का 5वां सीजन अब तक काफी मजेदार रहा है. शाहिद कपूर से लेकर कंगना रनोट तक सभी सिलेब्स ने ऑडियंस का काफी मनोरंजन भी किया है.


पहले यह खबर आ रही थी कि इस सीजन का आखिरी एपिसोड 19 अप्रैल को प्रसारित होगा. इस पर लोग यह सोचने को मजबूर हो गए थे कि कपिल शर्मा वाला एपिसोड आखिर कब प्रसारित होगा, जिसकी शूटिंग पिछले साल ही हो गई थी.


दरअसल ऐसी खबरें आ रहीं थीं कि एक अवॉर्ड शो के दौरान कपिल ने करण को अपना असिस्टेंट कह दिया था, जिससे करण नाराज हो गए थे और इस कारण 'कॉफी विद करण' से कपिल वाला एपिसोड हटा दिया गया था.


लेकिन जब कपिल से जुड़े एक सूत्र से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कपिल और करण के बीच सबकुछ ठीक है और 'कॉफी विद करण' कपिल वाले एपिसोड के साथ ही खत्म होगा. 'कॉफी विद करण' के आने वाले एपिसोड में इम्तियाज अली, कबीर खान और जोया अख्तर दिखेंगे. उसके बाद एक कॉफी अवॉर्ड होगा, जिसमें मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया, अयान मुखर्जी और रोहन जोशी नजर आएंगे.

Advertisement

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement