scorecardresearch
 

कभी मिलते थे 700 रुपये, अब करोड़ों में कॉमेडियन की कमाई, कपिल शर्मा शो से बदली जिंदगी

कीकू शारदा टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने स्टार हैं. वो कॉमेडियन होने के साथ एक्टर भी हैं. उनका तगड़ा फैंडम है. लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए इतना आसान नहीं था.

Advertisement
X
कीकू शारदा कितने अमीर हैं (Photo: Screengrab)
कीकू शारदा कितने अमीर हैं (Photo: Screengrab)

कीकू शारदा इंडिया के टॉप कॉमेडियन्स में शुमार किए जाते हैं. इस समय वो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखाई दे रहे हैं. उनकी कॉमिक टाइमिंग और मजाकिया अंदाज को काफी पसंद किया जाता है. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. मगर यहां तक पहुंचने का सफर कीकू शारदा के लिए आसान नहीं रहा. उन्होंने काफी मेहनत की है. आइए एक नजर डालते हैं कीकू शारदा की जर्नी पर...

कितना कमाते हैं कीकू

कीकू शारदा ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी. उन्हें हर एक परफॉर्मेंस के लिए केवल 700 रुपये मिलते थे. उन्होंने काफी स्ट्रगल किया मगर कभी हार नहीं मानी. वो लगातार मेहनत करते गए और धीरे-धीरे लाइफ में आगे बढ़ते गए. 

कीकू को कॉमेडी नाइट्स विद कपिल और द कपिल शर्मा शो से तगड़ी पहचान मिली. उन्हें दर्शकों को बेशुमार प्यार मिला. इन शोज से वो घर-घर में मशहूर हो गए. अब कीकू 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में दिखाई दे रहे हैं. वो राइज एंड फॉल में भी दिखे थे.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

रिपोर्ट्स की मानें तो कीकू शारदा शोज और फिल्मों से तगड़ी कमाई करते हैं. ब्रांड एंडोर्समेंट से भी उनकी तगड़ी कमाई होती है. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2025 तक उनकी नेट वर्थ 33-40 करोड़ रुपये थी. हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं, क्योंकि कीकू ने कभी खुद से इस बारे में जानकारी नहीं दी है. 

Advertisement

कपिल संग कैसा है बॉन्ड?

कीकू शारदा ने कुछ समय पहले Mashable को दिए एक इंटरव्यू में कपिल संग अपने रिश्ते पर बात की थी. कीकू ने कपिल के बारे में कहा था- हम दोनों एक दूसरे की इज्जत करते हैं. मुझे वो बहुत पसंद है. कई कॉमिक एक्टर्स ऐसे होते हैं, जिनपर 24 घंटे फनी रहने का बोझ होता है. कपिल शर्मा किसी भी बात से जोक निकाल सकते हैं और वो हर वक्त ह्यूमरस रह सकते हैं. 
 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement