scorecardresearch
 

BB OTT का ऑफर पाकर शॉक्ड हुए थे करण जौहर, मां ने दिए होस्टिंग टिप्स

करण जौहर और उनकी मां के बीच शानदार बॉन्ड है. करण जौहर की होस्टिंग की बात करें तो कई लोग उन्हें सलमान खान की सस्ती कॉपी भी कह रहे हैं. करण जौहर की होस्टिंग की सलमान खान से तुलना भी हो रही है. दबंग खान के फैंस को तो 6 हफ्ते बीतने और सलमान खान के शो में आने का इंतजार है.

Advertisement
X
करण जौहर
करण जौहर
स्टोरी हाइलाइट्स
  • बीबी ओटीटी होस्ट कर रहे करण जौहर
  • मां ने दी करण जौहर को खास सलाह
  • करण जौहर की होस्टिंग को मिक्स्ड रिस्पॉन्स

फिल्ममेकर करण जौहर टीवी पर कई रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं. 2021 में वे देश के सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का भी हिस्सा बन गए. करण जौहर 6 हफ्तों के लिए बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करेंगे. करण जौहर का कूल स्वैग शो का अलग फ्लेवर दे रहा है. करण की होस्टिंग को लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. इस बीच क्या आप जानते हुए करण की मां को जब पता चला कि उन्होंने बिग बॉस ओटीटी साइन कर लिया है, तो उन्हें टेंशन हो गई थी.

बिग बॉस ओटीटी के लिए करण को मिली मां से सलाह

जब करण जौहर को शो का ऑफर मिला तो वे शॉक्ड रह गए थे. वहीं उनकी मां निशब्द हो गई थीं. वो इस बात को लेकर श्योर नहीं थीं कि करण जौहर को बिग बॉस ओटीटी करना चाहिए या नहीं. लेकिन जैसा कि सभी जानते हैं करण और उनकी मां बिग बॉस की जबरा फैन हैं. इसलिए हीरू जौहर ने खुद कमान को संभालते हुए करण जौहर को शो को होस्ट करने के लिए कई सारी सलाह दी. हीरू जौहर ने करण को कहा- ''देखें आप क्या कहते हैं, किसे तुम कह रहे हो और कब कह रहे हो'. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


 

अब मां की सलाह को करण जौहर कितनी ईमानदारी के साथ फॉलो करते हैं, ये देखने वाली बात होगी. वैसे करण जौहर और उनकी मां के बीच शानदार बॉन्ड है. करण जौहर की होस्टिंग की बात करें तो कई लोग उन्हें सलमान खान की सस्ती कॉपी भी कह रहे हैं. करण जौहर की होस्टिंग की सलमान खान से तुलना भी हो रही है. दबंग खान के फैंस को तो 6 हफ्ते बीतने और सलमान खान के शो में आने का इंतजार है.

Advertisement


 

करण की होस्टिंग में शो का पहला वीकेंड का वार भी हो चुका है. बीबी लवर्स ने सलमान खान को काफी मिस किया. पहले वीकेंड का वार में करण जौहर का एग्रेसिव साइड दिखा. मस्तमौला और हंसमुख करण जौहर को एंग्री मैन बने सबकी क्लास लेते देखना एपिक था. लेकिन यहां भी करण जौहर सलमान को टक्कर नहीं दे पाए. कंटेस्टेंट्स को डांटते हुए करण जौहर नैचुरल नहीं लगे. ऐसा लगे वे एक्टिंग कर रहे हैं.

 

Advertisement
Advertisement