scorecardresearch
 

कपिल शर्मा ने शेयर की 28 साल पुरानी फोटो, पहचान पाना मुश्किल

फोटो में कपिल अपने भाई अशोक शर्मा के साथ पोज देते दिख रहे हैं. इस फोटो में वो बहुत छोटे दिख रहे हैं और उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल है. फोटो में उन्होंने कैप भी लगाई हुई है.

Advertisement
X
कपिल शर्मा
कपिल शर्मा

कपिल शर्मा पर्सनली और प्रोफेशनली दोनों वजहों से चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, एक तरफ द कपिल शर्मा शो के ऑफ एयर होने की खबरें हैं. दूसरी तरफ कपिल ने गिन्नी चतरथ के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की भी अनाउंमेंट कर दी है. इसी बीच कपिल शर्मा ने एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है. ये फोटो 28 साल पुरानी है. 

28 साल पहले कैसे लगते थे कपिल?
फोटो में कपिल अपने भाई अशोक शर्मा के साथ पोज देते दिख रहे हैं. इस फोटो में वो बहुत छोटे दिख रहे हैं और उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल है. फोटो में उन्होंने कैप भी लगाई हुई है. उनकी मासूमियत देखते ही बनती है. फोटो के कैप्शन में उन्होंने  लिखा- भाई-भाई  #memories #28 #years #old #pic .



 

दूसरी बार पापा बनने जा रहे कपिल शर्मा
बता दें कि गुरुवार को कपिल शर्मा ने ट्व‍िटर पर  #AskKapil सेशन में फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. इस दौरान उन्होंने पत्नी गिन्नी की दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबर को कंफर्म किया. एक मीडिया यूजर ने- कपिल शर्मा सर, शो ऑफ एयर क्यों कर रहे हैं? इसके जवाब में कपिल शर्मा ने कहा, ''क्योंकि मुझे दूसरे बच्चे के वेलकम पर अपनी पत्नी के साथ रहना है.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 


कपिल के शो की बात करें तो बताया जा रहा है कि कपिल शर्मा का शो जल्द ही बंद होगा और कुछ समय बाद अपने नए सीजन के साथ लौटेगा. कपिल शर्मा जल्द ही नेटफ्लिक्स पर नजर आने वाले हैं. उन्होंने एक फनी वीडियो के जरिये इस बात का ऐलान किया था. 

 

Advertisement
Advertisement