scorecardresearch
 

BB14: जैस्मिन-निक्की ने ग्रैंड प्रीमियर के लिए शूट की परफॉर्मेंस, फोटोज लीक

जैस्मिन और निक्की की ये तस्वीरें लीक होने के बाद उनका बिग बॉस में जाना लगभग तय हो गया है. जो बिहाइंड द सीन तस्वीरें सामने आई हैं कि उनमें वे दोनों अपनी परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही हैं. दोनों ने अपनी डांस परफॉर्मेंस की शूटिंग 22 सितंबर को थी.

Advertisement
X
जैस्मिन भसीन और निक्की तंबोली
जैस्मिन भसीन और निक्की तंबोली

बिग बॉस 14 को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. शो के ग्रैंड प्रीमियर के लिए कंटेस्टेंट्स ने अपनी परफॉर्मेंस शूट कर ली है. बिग बॉस फैनक्लब पर जैस्मिन भसीन और साउथ इंडियन एक्ट्रेस निक्की तंबोली के BTS फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं.

जैस्मिन और निक्की की BTS फोटोज वायरल
जैस्मिन और निक्की की ये तस्वीरें लीक होने के बाद उनका बिग बॉस में जाना लगभग तय हो गया है. जो बिहाइंड द सीन तस्वीरें सामने आई हैं कि उनमें वे दोनों अपनी परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही हैं. खबरों के मुताबिक, दोनों ने अपनी डांस परफॉर्मेंस की शूटिंग 22 सितंबर को थी. जैस्मिन ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं. वहीं निक्की प्रिंटेड आउटफिट में दिखीं. दोनों के हेयर और मेकअप करने वाले प्रोफेशनल्स ने पीपीई किट पहनी हुई है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@biggboss14jasoos) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@__bigboss14official__) on

खबरें हैं कि उनकी परफॉर्मेंस को सलमान युसुफ खान ने कोरियोग्राफ किया. बिग बॉस के सेट पर सलमान युसुफ को भी स्पॉट किया गया. सलमान ने इंस्टा पर भी अपनी फोटो शेयर कर लिखा- वर्क मोड जारी है. फोटो में वे मास्क पहने नजर आएं.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@jasminbhasin_14) on

बता दें, अपना इंट्रो एक्ट शूट करने के बाद ये कंटेस्टेंट्स सीधे क्वारनटीन में रहेंगे. सलमान खान 1 अक्टूबर को बिग बॉस का प्रीमियर शूट करेंगे. इसके बाद ही इन कंटेस्टेंट्स की बिग बॉस हाउस में एंट्री होगी. सीजन 14 के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं. अब बस कुछ ही दिनों का इंतजार है बिग बॉस के ऑनएयर होने में. शो का टेलीकास्ट  3 अक्टूबर को होगा.


 

Advertisement
Advertisement