अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि ईरान के साथ युद्ध खत्म करने की उन्हें कोई जल्दी नहीं है. ट्रंप ने इसे साधारण युद्ध से अलग बताते हुए कहा कि समय अमेरिका के पक्ष में है. उन्होंने दावा किया कि ईरान बातचीत जारी रखना चाहता है, लेकिन अपने सैनिकों और पुलिस को वेतन देने में भी मुश्किल झेल रहा है. हालांकि, ट्रंप ने इन दावों के समर्थन में कोई आंकड़े नहीं दिए.