scorecardresearch
 

'मैं वोट करूंगा', काजी तौकीर के सपोर्ट में आए CM उमर अब्दुल्ला, 'बिग बॉस' की ट्रॉफी को लेकर जताई उम्मीद

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बिग बॉस कंटेस्टेंट काजी तौकीर के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि वो काजी के बारे में जानते हैं, और वो काफी अच्छा भी खेल रहे हैं. अगर उन्हें मौका मिला तो वो सिंगर के लिए वोट भी करेंगे.

Advertisement
X
काजी के लिए वोट करेंगे उमर अबदुल्ला (Photo: PTI/Instagram @qazitouqeer_official)
काजी के लिए वोट करेंगे उमर अबदुल्ला (Photo: PTI/Instagram @qazitouqeer_official)

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में इस सीजन काजी तौकीर का जलवा नजर आया है. उन्होंने शुरुआत से ही शो में सबका दिल जीता है. काजी अपने गानों और अनोखे अंदाज से सलमान को भी अपना दीवाना बना चुके हैं. अब जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी सिंगर की तारीफ की है. 

काजी के गेम को मिली सराहना

उमर अब्दुल्ला ने एक पॉडकास्ट में बिग बॉस शो में काजी तौकीर के गेम को सराहा है. उन्होंने कहा कि वो उनके बारे में जानते हैं, क्योंकि सिंगर ने अरिजीत सिंह को हराकर एक रियलिटी शो जीता हुआ है. उमर अब्दुल्ला ने कहा- काजी तौकीर को मैंने कॉन्सर्ट्स में देखा हुआ है. वो अच्छा गाते हैं. मैंने अखबार में भी उनके बारे में पढ़ा, घर में उनके झगड़ों की जानकारी मिली. 

काजी तौकीर को देखकर हर कोई मान रहा है कि वो शो को जीत सकते हैं, उनका गेम काफी अच्छा जा रहा है. इस बात से जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला भी खुश हैं. उन्होंने अपने राज्य के लिए खुशी जाहिर की क्योंकि कुछ वक्त पहले वो क्रिकेट में रणजी ट्रॉफी जीते थे. अब उन्हें काजी से उम्मीद है कि वो जम्मू-कश्मीर के लिए बिग बॉस की ट्रॉफी लेकर आएंगे. 

Advertisement

उमर अब्दुल्ला ने काजी और सलमान की उस बातचीत का भी जिक्र किया, जिसमें सिंगर को सुपरस्टार से फटकार सुननी पड़ी थी. काजी तौकीर ने मजाक-मस्ती में स्काउट के कान में थूक दिया था, जिसके लिए सलमान खान ने उन्हें जमकर फटकारा था. जम्मू-कश्मीर के सीएम ने अंत में कहा कि वो काजी तौकीर के लिए वोट जरूर करेंगे ताकि वो शो जीतकर लौटें. 

फिलहाल कैसा खेल रहे हैं काजी?

काजी तौकीर की बात करें, तो पिछले कुछ वक्त से स्काउट और लव गिल के बीच हुई टकरार के चलते उन्हें शो में लाइमलाइट का उतना मौका नहीं मिला है. लेकिन वो चुपचाप अपना गेम खेल रहे हैं, जिसके लिए सलमान भी उनकी तारीफ कर रहे हैं. स्काउट संग विवाद को लेकर लव गिल को समझाने वाले काजी ही थे. अब देखना है कि आगे आने वाला समय सिंगर के लिए कैसा बीतने वाला है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement