scorecardresearch
 

मां दुर्गा के आशीर्वाद से जुड़ गए इशिता और पीहू के दिल...

स्टार प्लस के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' की इशिमां का इंतजार अब खत्म होता नजर आ रहा है क्योंकि उन्हें अपनी प्यारी बेटी पीहू के साथ वक्त बिताने का मौका जो मिल गया है...

Advertisement
X
दिव्यांका त्रिपाठी और रूहानिका धवन
दिव्यांका त्रिपाठी और रूहानिका धवन

पीहू के प्यार के लिए तरस रही इशिता को रील लाइफ में तो अपनी बेटी का साथ नहीं मिल रहा है लेकिन हाल में दोनों को एक दुर्गा पूजा पंडाल में साथ में देखा गया.

इस समय देश में दुर्गा पूजा की धूम है और इसका असर मुंबई नगरी में भी देखा जा सकता है. स्टार प्लस के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' के कलाकार भी इसी मस्ती में दिख रहे हैं.

रील लाइफ में को बिल्कुल पसंद नहीं करती हैं लेकिन दुर्गा पूजा पंडाल में उनके साथ पूरी मस्ती करती नजर आईं. अब देखना ये है कि ये नजारा उनके सीरियल में कब देखने को मिलेगा.

Advertisement
Advertisement