scorecardresearch
 

इंडियन आइडल ने जिसे बनाया स्टार, क्रिकेट अंपायर बना वो सिंगर, ऑस्ट्रेलिया में बढ़ाएगा देश का नाम

पाराशर जोशी, जो इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट रह चुके हैं, अब क्रिकेट अंपायर के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं. बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अंपायर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत उन्हें ऑस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड मैच में अंपायरिंग करने का मौका मिला है.

Advertisement
X
अंपायर बने पाराशर जोशी (Photo: Instagram @thesingerwhorides)
अंपायर बने पाराशर जोशी (Photo: Instagram @thesingerwhorides)

सिंगिंग शो इंडियन आइडल ने कई सिंगर्स के करियर को बनाया है. उनमें से एक पाराशर जोशी हैं. सालों पहले उन्होंने सिंगिंग शो के जरिए पहचान बनाई थी. वो अपने सीजन में फाइनलिस्ट रहे थे. पेशे से पाराशर सिंगर, सॉन्गराइटर हैं. लेकिन अपने सिंगिंग प्रोफेशन से साथ उन्होंने क्रिकेट फील्ड में भी एंट्री मारी. कम लोग जानते होंगे कि पाराशर अंपायर भी हैं. पाराशर ने घरेलू मैदान पर कई मैचों में अंपायर की भूमिका निभाई है. लेकिन अब वो इंटरनेशनल मैदान पर भी अंपायरिंग करने जा रहे हैं.

पाराशर जोशी को मिली नई जिम्मेदारी
बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के खास अंपायर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत पाराशर को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वो ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट फील्ड पर अंपायरिंग करेंगे. इस एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ऑस्ट्रेलियाई अंपायर बेन ट्रेलोर भारत में रणजी ट्रॉफी के दो मुकाबलों में अंपायरिंग करेंगे. वहीं पाराशर जोशी ऑस्ट्रेलिया में शेफील्ड शील्ड मैच में अंपायरिंग की कमान संभालेंगे. इंटरनेशनल ग्राउंड पर अंपायरिंग की मिली जिम्मेदारी की वजह से पाराशर फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं. 

कैसे शुरू हुई पाराशर की जर्नी?
पाराशर का संगीत से खास रिश्ता रहा है. म्यूजिक के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना उनके लिए इतना आसान नहीं रहा था. शुरुआती 3 सालों तक उन्हें रिजेक्शन झेलना पड़ा था. पाराशर ने हार न मानते हुए चौथे साल फिर कोशिश की और 2008 में इंडियन आइडल सीजन 4 में सलेक्ट हो गए. हालांकि वो शो जीत नहीं सके.

Advertisement

संगीत के साथ उनकी खेल में भी रुचि थी. पाराशर क्लब लेवल पर क्रिकेट खेला करते थे. इसी फील्ड में करियर का रुख मोड़ते हुए उन्होंने अंपायरिंग करने का फैसला किया. 2015 में बीसीसीआई ने उन्हें अपने ऑफिशियल अंपायर पैनल से जोड़ा. पाराशर रणजी ट्रॉफी, दलीप ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट्स के अलावा IPL के मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं. 

क्रिकेट फील्ड से जुड़ा रहने के बाद भी पाराशर जोशी का सिंगिंग के प्रति लगाव कम नहीं हुआ है. वो इंस्टा पर अपने सिंगिग वीडियो पोस्ट करते हैं. वो अपने रिकॉर्डिंग के BTS वीडियो अक्सर पोस्ट करते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement