रमजान के महीने में गौहर खान अपने पति जैद दरबार और दोनों बेटों के साथ उमराह पर हैं. मदीना से उन्होंने अपने छोटे बेटे फरवान का फेस रिवील किया है. बेटे की झलक दुनिया को दिखाने के साथ उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की है.
गौहर ने रिवील किया बेटे का चेहरा
गौहर खान और उनके पति जैद दरबार ने 1 सितंबर, 2025 को अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया था. छोटे बेटे के जन्म के 6 महीने बाद उन्होंने उसे दुनिया से रूबरू करवाया है. मदीना पहुंचकर उन्होंने छोटे बेटे फरवान का चेहरा दिखाया. तस्वीर में गौहर, जैद और उनका बड़ा बेटा जेहान बेहद खुश नजर आ रहे हैं. गौहर और जैद नन्हे फरवान को गोद में पकड़े हुए हैं.
गौहर की फैमिली पिक्चर उनकी खुशी की गवाही दे रही है. उन्होंने बेटे को दुनिया से परिचय कराते हुए लिखा कि अल्लाहुम्मा बारिक! बड़े को काबा से पहला सलाम करवाया था, तो छोटे का सलाम भी तो बनता है. अस्सलामु अलैकुम खूबसूरत दुनिया, फरवान से. अपने बच्चों को अपनी दुआओं में रखना, जबकि हम पवित्र धरती से दुनिया के लिए दुआ करते हैं.
फैन्स और सेलेब्स ने किया रिएक्ट
गौहर और जैद के छोटे बेटे फरवान की क्यूटनेस पर फैन्स और सेलेब्स सभी लट्टू हो रहे हैं. भारती सिंह, सोफी चौधरी और दिव्या अग्रवाल जैसे एक्ट्रेसेस ने गौहर की पोस्ट पर प्यार लुटाया. फैन्स भी एक्ट्रेस के छोटे बेटे को क्यूट बता रहे हैं.
गौहर ने अपने बड़े बेटे जेहान का फेस भी मदीना में ही रिवील किया था. गौहर एक मल्टी टैलेंटेड पर्सनैलिटी हैं, जो आध्यात्म में भी पूरा विश्वास रखती हैं. उनका ही जेस्चर फैन्स को काफी पसंद आता है.
गौहर खान और जैद दरबार की शादी 25 दिसंबर 2020 को हुई थी. यह निकाह मुंबई में हुआ, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य शामिल थे, क्योंकि कोरोना महामारी चल रही थी. शादी के बाद 2023 में बेटे जेहान का जन्म हुआ और सितंबर 2025 में छोटे बेटे फरवान. गौहर काम के साथ-साथ बेटों की परवरिश भी बखूबी कर रही हैं. वो जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं, उतनी अच्छी पत्नी और मां भी हैं.