scorecardresearch
 

बिग बॉस से बेघर हुए हिंदुस्तानी भाऊ, शेफाली जरीवाला हुईं भावुक

सलमान खान ने जैसे ही विकास फाटक के नाम की घोषणा की तो वह खुशी खुशी घर से बाहर गए. हालांकि उनके जाने से बिग बॉस की अन्य कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला भावुक हो गईं.

Advertisement
X
हिंदुस्तानी भाऊ
हिंदुस्तानी भाऊ

बिग बॉस के घर में हर हफ्ते नॉमिनेशन होता है और नॉमिनेट हुए सदस्यों में से कोई एक सदस्य बेघर होता है. इस बार भी प्रक्रिया ऐसी ही हुई और एक सदस्य घर से विदाई लेकर बाहर आ गया. हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान ने उस सदस्य के नाम की घोषणा की जो घर से बेघर हुआ है.

ने शनिवार यानी 14 दिसंबर वाले एपिसोड में बताया था कि इस हफ्ते डबल एविक्शन होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस हफ्ते सिर्फ एक ही सदस्य घर से बेघर हुआ है. एलिमिनेट होने वाले सदस्य का नाम है विकास फाटक यानी हिंदुस्तानी भाउ. सलमान खान ने जैसे ही विकास फाटक के नाम की घोषणा की तो वह खुशी-खुशी घर से बाहर गए. हालांकि उनके जाने से बिग बॉस की अन्य कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला भावुक हो गईं.

Advertisement

जब सलमान ने की अरिजीत सिंह की तारीफ

ने पहले शहनाज गिल के नाम की घोषणा की थी. जिसके बाद वह रोने लगी. शुरुआत में सबको लगा कि ये सिर्फ मजाक है, लेकिन बाद में घर का दरवाजा भी खुल गया. हालांकि बाद में घर का दरवाजा बंद हो गया और सबको पक्का हो गया कि शहनाज घर से बाहर नहीं जा रही हैं. बाद में सलमान ने साफ कर दिया इस हफ्ते सिर्फ विकास फाटक ही बाहर जा रहे हैं.

रविवार के एपिसोड में कॉमेडियन , गुत्थी बनकर घर में गए. यहां उन्होंने घर वालों का काफी मनोरंज किया. इसके अलावा बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट हिना खान और प्रियांक शर्मा भी अपने गाने रांझणा का प्रमोशन करने सेट पर पहुंचे. सलमान खान को हिना खान ने बताया कि उनका ये गाना अरिजीत सिंह ने गाया है. इसे सुनकर सलमान खान चौंक गए. हालांकि बाद में सलमान खान ने इस गाने की काफी तारीफ भी की.

Advertisement
Advertisement