scorecardresearch
 

दो दिन में मनवीर गुर्जर को मिले दो रियलिटी शो के ऑफर

बिग बॉस सीजन 10 के विजेता मनवीर गुर्जर को दो दिनों में ही दो बड़े रिएलिटी शोज के ऑफर मिल गए हैं.

Advertisement
X
मनवीर गुर्जर
मनवीर गुर्जर

बिग बॉस सीजन 10 के विनर मनवीर गुर्जर आजकल सातवें आसमान पर हैं और हो भी क्यों न. मनवीर ने अपने ओरिजिनल स्टाइल और देसी अंदाज से करोड़ों हिंदुस्तानियों का दिल जो जीता है.


जाहिर है बिग बॉस के ये विजेता खूब डिमांड में है. मनवीर की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी बिग बॉस 10 को खत्म हुए सिर्फ 2 ही दिन हुए हैं और दो दिन के अंदर नोएडा के इस बिग बॉस को 2 बड़े रिएलिटी शो का ऑफर भी मिल चुका है. बिग बॉस के दसवें सीजन में मनवीर ने जिस बहादुरी और जोश के साथ हर टास्क को किया उसको देखते हुए इंटरनेशनल शो 'फियर फैक्टर' के देसी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए बतौर कंटेस्टेंट मनवीर का नाम सबसे ऊपर है.

Advertisement


एक तरफ जहां मनवीर ने पूरी शिद्दत के साथ हर टास्क को पूरा किया तो दूसरी तरफ अपने ठेठ अंदाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया. मनवीर डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' के लिए भी निर्माताओं की पहली पसंद बन गए हैं. इतना ही नहीं एक लीडिंग स्पोर्ट्स ब्रांड ने मनवीर को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाने के लिए भी अप्रोच किया है.


मनवीर से जुड़े सूत्र ने बताया, 'अभी 2 बडे शोज के ऑफर आए हैं लेकिन भाई ने अभी कुछ तय नहीं किया है. कुछ दिन वो घर पर आराम करेंगे फिर सोचेंगे कि क्या करना है.' जिस तरह मनवीर ने लोगों दिल जीता है, आने वाले समय में भी अगर एक बार फिर वो छोटे पर्दे पर दर्शकों को एंटरटेन करते दिखे तो कोई हैरानी नहीं होगी.

Advertisement
Advertisement