scorecardresearch
 

झूठा है यूट्यूबर अनुराग, प्रेग्नेंट बीवी ने लगाए आरोप, ससुराल का किया सपोर्ट

अनुराग डोभाल ने अपने माता-पिता पर कुछ वक्त पहले गंभीर आरोप लगाए थे. यूट्यूबर ने कहा था कि उनके माता-पिता और भाई ने उन्हें दिमागी रूप से काफी परेशान किया. अब अनुराग की पत्नी रितिका ने अपने सास-ससुर का बचाव किया है.

Advertisement
X
अनुराग की पत्नी ने दिया सास-ससुर का साथ (Photo: Instagram)
अनुराग की पत्नी ने दिया सास-ससुर का साथ (Photo: Instagram)

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ में काफी परेशानियां झेल रहे हैं. कुछ वक्त पहले उनका एक्सीडेंट हो गया था. माना जाता है कि अनुराग ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. वो काफी दिनों तक अस्पताल में भी रहे जहां उनकी पत्नी रितिका और दोस्त ने उनकी देखभाल की. 

अनुराग डोभाल ने अपने माता-पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए थे. यूट्यूब पर अपना वीडियो डालकर उन्होंने बताया कि उनके परिवार ने उन्हें काफी दुख पहुंचाया है. दिमागी रूप से उन्हें परेशान किया गया है. अनुराग ने ये भी कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है, तो उसका जिम्मेदार उनका परिवार होगा. अब उनके इन आरोपों के बाद पत्नी रितिका चौहान ने अपने ससुराल वालों को लेकर कुछ लिखा है. 

अनुराग के आरोपों के बाद परेशान पत्नी रितिका?

अनुराग की प्रेग्नेंट पत्नी रितिका ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करके काफी लंबा नोट जारी किया है. उनका कहना है कि यूट्यूबर के वीडियो के बाद उन्हें और उनके ससुराल वालों को गलत समझा गया है. रितिका ने लिखा, 'सबसे ज्यादा दुख तब पहुंचता है, जब आपको ये पता चलता है कि जो असलियत दिखाई या समझी जा रही है, वो हकीकत में काफी अलग है. भले ही मैं कोई इंफ्लुएंसर नहीं हूं या मैं अपनी बात ऑनलाइन नहीं कहती, इसका ये मतलब नहीं कि मेरी कोई कहानी नहीं है या उसका कोई मतलब नहीं बनता.'

Advertisement
अनुराग के आरोपों के बाद रितिका की सफाई

'दरअसल, मैं किसी भी सोशल पोस्ट या स्टोरी के लिए कुछ नहीं करती. मेरी मां, मेरा भाई, मेरा पूरा परिवार और मेरे ससुराल वाले भी कुछ नहीं करते. हममें से कोई भी इस तरह की गलतफहमी का सामना नहीं करना चाहता. एक औरत होने के नाते मैंने हमेशा यही चाहा है कि मेरा पूरा घर एक साथ जुड़ा रहे. कोई भी लड़की अपने परिवार को इस मुश्किल घड़ी से गुजरते हुए नहीं देखना चाहती. मैंने हमेशा एक पत्नी होने के नाते अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और इज्जत के साथ निभाने की कोशिश की. अब मैं इससे भी बड़ी जिम्मेदारी उठा रही हूं, मेरा अनबॉर्न बेबी.'

आने वाले बच्चे के लिए परेशान अनुराग की पत्नी

रितिका आगे लिखती हैं कि वो नहीं चाहतीं कि उनका आने वाला बच्चा इस तकलीफ और परेशानी से घिरे, जिससे उन्हें काफी दुख पहुंच रहा है. उन्होंने आगे अनुराग डोभाल से भी सवाल किए कि जब सभी को जरूरत थी, तब वो हमेशा खड़ी रहीं. मगर जब उन्होंने उनके साथ की जरूरत पड़ी, तब अनुराग कहां थे?

अनुराग की पत्नी ने की शांति की अपील

 

रितिका इसके बाद एक और स्टोरी पोस्ट करके कहती हैं कि उन्हें ये सफाई देने की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि उनके और परिवार के खिलाफ काफी नेगेटिविटी फैल रही थी. ये बात उन्हें और उनके आने वाले बच्चे पर भी असर डाल रही थी. मगर अब वो इसके बाद शांति की उम्मीद करती हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement