scorecardresearch
 

TV Serial Spoilers: बढ़ेगी अनुपमा की परेशानी, मुश्किल में करण-नंदिनी की शादीशुदा जिंदगी

इस हफ्ते टीवी शो में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. अनुपमा की जिंदगी में संघर्ष बढ़ रहा है. तुलती के बेटे बहू एंट्री से रिश्तों में नया तनाव आएगा करण और नंदिनी के बीच शक की दीवार खड़ी हो गई है. जानते हैं कि इस वीक टीवी शोज में और क्या नया देखने को मिलेगा.

Advertisement
X
टीवी शोज में आएगा भूचाल (PHOTO: Instagram @starplus)
टीवी शोज में आएगा भूचाल (PHOTO: Instagram @starplus)

इस हफ्ते सास-बहू शो में नया ड्रामा देखने को मिलने वाला है. अनुपमा की जिंदगी में कोहराम मचा हुआ है. शांतिनिकेतन की शांति भंग हो चुकी है. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बापू जी को लेकर टेंशन बढ़ी हुई है. नागिन में नागिन और ड्रैगन के बीच जबरदस्त जंग छिड़ी हुई है. 

अनुपमा की जिंदगी में हंगामा 
अनुपमा की जिंदगी की सबसे बड़ी दिक्कत यही है कि वो गैरों से नहीं, बल्कि अपनों से लड़ाई लड़ रही है. शो का नया प्रोमो कहानी में आने वाले बड़े ट्विस्ट की छोटी सी झलक दिखाता है. प्रोमो में दिखाया गया है कैसे अनुपमा अपने बच्चों से मिलने को लेकर उत्साहित है. राही और प्रेम भी खुश हैं. लेकिन तभी कहानी में दिलचस्प मोड़ आता है. जैसे ही उनका आमना-सामने होगा, तभी श्रुति एंट्री लेती है. बिखरे रिश्तों को अनुपमा कैसे जोड़ेगी, शो में आगे चलकर मालूम पड़ेगा.

टूटेगा करण-नंदिनी का रिश्ता 
करण और नंदिनी तुलसी के लाडले बेटे बहू हैं. पर कुछ समय से नंदिनी को करण पर शक हो रहा है. नंदिनी को लगता है कि करण का अफेयर चल रहा है. पर करण का कहना है कि ये नंदिनी की गलतफहमी है, जिसे वो करण की गर्लफ्रेंड समझ रही है, वो सिर्फ उसके दोस्त हैं. नंदिनी पूरे घर के सामने करण के अफेयर की बात लाती है. देखना होगा कि बेटे-बहू के बीच उपजे कलेश को तुलसी कैसे निपटाती है. 

Advertisement

बापू जी की होगी मौत?
टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. शो के नए प्रोमो ने हंगामा मचा दिया है, जिसमें मौत का ट्रैक दिखाया गया है. जेठालाल चीखते चिल्लाते दिख रहे हैं. शो में बापू जी की मौत का ट्विस्ट आया है, जिससे गोकुलधाम सोसाइटी में हंगामा मचा हुआ है. अब सच में बापूजी की मौत होती है या नहीं. ये देखने वाली बात होगी, 

नागिन में होगा नया ड्रामा
नागिन सीरियल फैन्स का फेवरेट बना हुआ है. शो में ड्रैगन और नागिन की लड़ाई जारी है. अब शो में एक नई नागिन आ रही है. दावा किया जा रहा है कि नागिन में अनिता हस्सनंदनी की एंट्री होने वाली है. वो शो में विषाखा भरनी की मां बनकर आ रही हैं, जो नागिन अनंता की रक्षक है. विषाखा नागिन के इंतकाम में उसकी मदद करती नजर आएगी. 

अरमान लेगा बड़ा एक्शन
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं.  एक ओर अभिरा मिस्टर मित्तल को आइना दिखाएगी. इधर अरमान, विद्या को अपनी जिंदगी से निकाल फेंकेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement