scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

तंगहाली में बीता बचपन, अब आलीशान घर-गाड़ियों का मालिक ये हैंडसम हंक, Youtube से बना करोड़पति

 influencer Mr Faisu owns lavish house
  • 1/10

फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैजू एक ऐसे यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर हैं, जिन्होंने कामयाबी की एक नई मिसाल कायम की है. सोशल मीडिया से तगड़ी सक्सेस पाने के बाद मिस्टर फैजू अब टीवी की दुनिया में भी राज कर रहे हैं. कभी गरीबी में गुजारा करने वाले मिस्टर फैजू आज करोड़ों के मालिक हैं. आइए एक नजर डालते हैं फैजू की जर्नी पर...

 

(Photo: Instagram @mr_faisu_07)
 

 influencer Mr Faisu owns lavish house
  • 2/10

फैजू का बचपन काफी गरीबी में बीता है. फैजू ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता की ज्यादा आमदनी नहीं थी. घर का गुजारा करने के लिए उन्हें छोटी-मोटी नौकरी करनी पड़ी थी. वो सेल्समैन की जॉब कर चुके हैं. 

 

(Photo: Instagram @mr_faisu_07)

 influencer Mr Faisu owns lavish house
  • 3/10

फैजू ने बताया था कि एक समय पर वो लिंकिंग रोड पर कपड़े बेचते थे. फिर उन्होंने परफ्यूम की दुकान पर नौकरी की, मगर उन्हें वहां से निकाल दिया गया था, क्योंकि उनसे परफ्यूम की एक बोतल टूट गई थी. 
 

(Photo: Instagram @mr_faisu_07)

Advertisement
 influencer Mr Faisu owns lavish house
  • 4/10

मगर फैजू ने हार नहीं मानी. वो सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गए. टिकटॉक पर वो दोस्तों संग मिलकर वीडियोज बनाते थे और यहां से उनकी किस्मत ने नया मोड़ ले लिया. 

 

(Photo: Instagram @mr_faisu_07)

 influencer Mr Faisu owns lavish house
  • 5/10

फैजू देखते ही देखते सोशल मीडिया पर फेमस हो गए. उनका फैंडम बढ़ता गया. फिर उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने शुरू किए. यूट्यूब पर भी फैजू काफी एक्टिव हैं. 

 

(Photo: Instagram @mr_faisu_07)

 influencer Mr Faisu owns lavish house
  • 6/10

फैजू इंडिया के टॉप कंटेंट क्रिएटर में शुमार किए जाते हैं. यूट्यूब पर वो अपना टॉक शो भी चलाते हैं. इंफ्लुएंसर होने के साथ वो एक्टर भी हैं. वो कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं. 

 

(Photo: Instagram @mr_faisu_07)

 influencer Mr Faisu owns lavish house
  • 7/10

इसके अलावा फैजू ने कई टीवी रियलिटी शो में भी पार्टिसिपिसेट किया है. वो झलक दिखलाजा, खतरों के खिलाड़ी, मास्टरशेफ में नजर आ चुके हैं. द 50 के भी वो एक स्ट्रॉन्ग प्लेयर हैं. 

 

(Photo: Instagram @mr_faisu_07)

 influencer Mr Faisu owns lavish house
  • 8/10

फैजू अब आलीशान लाइफ जीते हैं. वो यूट्यूब, म्यूजिक वीडियोज, टीवी शोज, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया से तगड़ी कमाई करते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो फैजू महीने का 20 से 30 लाख रुपये कमाते हैं. हालांकि, हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं. 

 

(Photo: Instagram @mr_faisu_07)

 influencer Mr Faisu owns lavish house
  • 9/10

फैजू आलीशान जिंदगी जीते हैं. मुंबई में उनका करोड़ों का आशियाना है. उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं, जिनमें बीएमडब्लू, एक जैगुआर और एक रेंज रोवर शामिल हैं. 

 

 

(Photo: Instagram @mr_faisu_07)

Advertisement
 influencer Mr Faisu owns lavish house
  • 10/10

सोशल मीडिया ने फैजू को स्टार बना दिया है. उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल चुकी है. सोशल मीडिया की वजह से उन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है. वैसे फैजू के बारे में आपकी क्या राय है?

 

(Photo: Instagram @mr_faisu_07)

Advertisement
Advertisement