रावण के किरदार की बात हो और अरविंद त्रिवेदी का नाम ना आए. ये तो मुमकिन ही नहीं. अरविंद इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. उन्होंने 1987 में आए रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ में रावण का किरदार निभाया था. उन्होंने ऐसा शिव तांडव स्त्रोत गाया था, जो आज भी खूब सुना जाता है.
Photo: Screengrab

अखिलेंद्र मिश्रा रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर ने भी साल 2008 में ‘रामायण’ बनाई थी. इस सीरियल में रावण की भूमिका में नजर आए थे एक्टर अखिलेंद्र मिश्रा. इनकी एक्टिंग भी दर्शकों को पसंद आई थी.
Photo: Screengrab
एक्टर आर्य बब्बर भी लंकेश का रोल निभा चुके हैं. टीवी शो ‘संकट मोचन महाबली हनुमान’ में उन्होंने ये किरदार निभाया था.
Photo: Screengrab
प्रेम नाथ ने फिल्म 'बजरंग बली' (1976) में रावण का किरदार निभाया था. वो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए आज भी जाने जाते हैं.
Photo: Screengrab
निकितिन धीर ने श्रीमद् रामायण (2024) में रावण का किरदार निभाया था. इसके बाद वो शिव भक्ति में लीन हो गए थे. उन्होंने महादेव से इंस्पायर्ड कई टैटू भी कराए हैं.
Photo: Screengrab
दशानन पर आधारित एक टीवी शो ‘रावण’ भी आया था. इसमें एक्टर नरेंद्र झा ने लीड रोल प्ले किया था. उनकी भी एक्टिंग दर्शकों ने खूब सराही थी.
Photo: Screengrab
फेमस टीवी सीरियल ‘देवों के देव: महादेव’ में तरुण खन्ना ने रावण का रोल निभाया था.इसमें महादेव का किरदार मोहित रैना ने निभाया था, उनकी भी खूब तारीफ की जाती है.
Photo: Screengrab
2015 में टेलीकास्ट हुए टीवी सीरियल ‘सिया के राम’ में रावण का नया रूप दिखा था. इसे कार्तिक जयराम ने अदा किया था.
Photo: Screengrab