यूट्यूबर अरमान मलिक अपने फैन्स से प्रैंक करने में उस्ताद हो चुके हैं. उनके अधिकतर वीडियो प्रैंक पर आधारित होते हैं. अब अरमान ने नया व्लॉग शेयर किया है.
नए व्लॉग में उन्होंने जुड़वा बच्चे होने का खुलासा किया है. वीडियो की शुरुआत में अरमान कहते हैं कि मैं सोना चाहता था, लेकिन सो नहीं पाया. अब मैं, पायल और कृतिका एवोकाडो सैंडविच खाने जा रहे हैं.
इसके बाद वो अपनी दोनों पत्नियों के साथ रेस्टोरेंट पहुंच जाते हैं. रेस्टोरेंट में उन्हें पायल और कृतिका दोनों की गोद में बच्चा नजर आता है.
अरमान शॉक्ड होकर पायल से पूछते हैं कि हम घर से तो अकेले आए थे. ये किसका बच्चा है. कृतिका कहती हैं कि ये मेरी बेटी है. पायल कहती हैं हम बच्चे तो लेकर आए थे साथ में.
अरमान, पायल से कहते हैं कि तूने बताया नहीं ना कि हमारे ट्विन्स हुए थे. पायल कहती हैं कि मैंने नहीं बताया कि ट्विन्स हुए. मैंने छिपा ली थी लड़की.
इसके बाद अरमान कृतिका की ओर कैमरा घूमाते हैं. अरमान कहते हैं कि हमें जुड़वा बच्चे हुए थे. हमने आपको बताया नहीं. पायल कहती हैं कि एक लड़का हुआ था और एक लड़की.
अगर आप भी अरमान की बात को सच मान बैठे हैं, तो रुकिए. वो सच में जुड़वा बच्चों के पिता नहीं बने हैं. हर बार की तरह ये भी उनका प्रैंक था.
अरमान बताते हैं कि कृतिका की गोद में नजर आ रही बेबी गर्ल उनके दोस्त की बेटी है. वो तीन महीने की है और उनका बेटा रुद्र दो महीने का है. यानी पायल को जुड़वा बच्चे नहीं हुए हैं.