मशहूर टीवी एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन की एक्स भाभी चारू असोपा अब एक बिजनेसवुमन बन चुकी हैं. Charu Closet के नाम से उनका कपड़ों का ब्रांड है. वो ऑनलाइन कपड़े बेचती हैं.
चारू ने अब बिजनेसवुमन बनने की अपनी जर्नी फैंस संग शेयर की है. एक इंटरव्यू में चारू से पूछा गया कि उन्होंने क्लोदिंग ब्रांड की शुरुआत क्यों और क्या सोचकर की? इसपर एक्ट्रेस ने कहा- मुझे इतना भरोसा है कि मैं जो चीजें बनाती हूं, दिल से बनाती हूं.
'मेरे हर प्रोडक्ट में आपको मेरा टच मिलेगा. उसमें मेरा डिजाइन होगा. मुझे लगता है कि मेरे पर्सनल टच को लोग पसंद कर रहे हैं.'
'वेबसाइट पर भी अब तक मेरा नंबर मेंशन था. जब भी कस्टमर मुझे कॉल करते थे, तो मुझसे बात करके वो भरोसा करते थे और फिर वेबसाइट से चीजें खरीदते थे. मेरे कस्टमर डायरेक्टली मुझसे बात करते हैं. इसलिए उन्हें मेरे ब्रांड पर भरोसा है.'
चारू की बात करें तो उन्होंने पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं. एक्ट्रेस ने साल 2019 में सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से दूसरी शादी रचाई थी. लेकिन 2023 में उनका तलाक हो गया था.
इस शादी से चारू की एक बेटी भी है, जो उन्हीं के साथ रहती है. तलाक के बाद उनकी लंबे समय तक राजीव संग सोशल मीडिया वॉर चली, लेकिन बेटी की खातिर वो दोनों अब दोस्त बन गए हैं.
राजीव संग चारू की ये दूसरी शादी थी. तलाक के बाद चारू ने तीसरी शादी करके घर नहीं बसाया. तलाक के बाद वो एक्टिंग और मुंबई छोड़कर अपने होमटाउन बीकानेर में बस गई हैं.
चारू ने बीकानेर में अपना आलीशान घर बनाया है. वो बेटी संग अकेले रहती हैं. हालांकि, सोशल मीडिया के जरिए वो फैंस से जुड़ी रहती हैं और अपनी लाइफ की हर छोटी-बड़ी चीजें शेयर करती हैं.