कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान अपने सबसे पुराने दोस्त संजय कपूर के घर गईं. उन्होंने किचन को रेनोवेट किया.
महीप और फराह ने जमकर मस्ती की. उन्होंने महीप की खिंचाई की. फराह महीप के किचन का हाल देखकर डर गईं.
ड्रॉअर टूटे हैं. किचन की दुर्दशा हो रखी है. उनके फैमिली कुक ने बताया कि महीप किचन में नहीं आती हैं.
फराह ने महीप-संजय से वादा किया कि वो उनके किचन का मेकओवर कर देंगी. फराह किचन की शॉपिंग के लिए जाती हैं.
फराह की टीम महीप के पूरे किचन को तोड़कर नया सेटअप लगाती है. शॉपिंग के दौरान महीप भी फराह से मिलने आती हैं.
महीप ने कहा कि वो उनपर पूरा ट्रस्ट नहीं करतीं. वो टाइल सलेक्ट करती हैं. फराह उनके किचन में ग्रेनाइट लगाती हैं.
आखिर में फराह की मेहनत रंग लाई. किचन कैबिनेट से लेकर पूरा सेटअप चेंज किया गया. फराह ने वास्तु एक्सपर्ट की मदद से किचन सेट किया.
वास्तु एक्सपर्ट ने बताया कि सोने से पहले किचन चकाचक साफ होना चाहिए. किचन में चप्पल नहीं लाने चाहिए. किचन में दवाई नहीं रखनी चाहिए.
फराह ने नई एक्सेसरीज और आर्टिफिशियल प्लांट्स से किचन को सजाया. फराह ने 21 दिनों में शानदार किचन बनाकर दिया.
लंदन से आकर जब महीप और संजय ने अपने किचन को देखा तो वो शॉक्ड हो गए. मॉर्डन और हाईटेक किचन उन्हें बेहद पसंद आया.
All Photos: Screengrab