scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

'तारक मेहता' में इस एक्टर ने निभाए 20 से ज्यादा रोल, गोव‍िंदा संग किया काम, कौन है ये एक्टर?

निलेश भट्ट
  • 1/8

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी का वो शो है, जिसके हर छोटे-बड़े किरदार फैन्स के दिलों में बसे हुए हैं. पर शायद ही अब तक आपकी पारखी नजरों ने निलेश भट्ट को नोटिस किया हो. 

निलेश भट्ट
  • 2/8

नहीं... नहीं... ये नहीं कह रहे हैं कि आपने साइड रोल करने वाले निलेश भट्ट को इग्नोर किया है. कहना इतना चाहते हैं कि निलेश शो के इकलौते ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने 'तारक मेहता' में 20 से ज्यादा रोल्स किए हैं. 

निलेश भट्ट
  • 3/8

सुनकर चौंक गए ना? चौंकना बनता भी है. निलेश भट्ट 'तारक मेहता' में कभी शराब पिए हुए ड्राइवर के रोल में दिखे. कभी आत्माराम भिड़े के रिश्तेदार बनकर नजर आए. 
 

Advertisement
निलेश भट्ट
  • 4/8

एक्टर ने चंदू चिल्लर, चोर, हरियाली होटल के मैनेजर, गुंडे जैसे तमाम रोल प्ले किए. वो खोटे क्लासेस में भी नजर आए थे. चलिए जानते हैं कि कौन हैं निलेश भट्ट, जो 'तारक मेहता' में एक नहीं, बल्कि कई किरदारों में नजर आ चुके हैं. 

निलेश भट्ट
  • 5/8

असित मोदी के शो में एक से ज्यादा रोल करने वाले निलेश ने गुजराती थिएटर से अपना करियर शुरू किया था. इससे पहले वो कपड़े की दुकान चला रहे थे. निलेश बैकस्टेज भी काम कर चुके हैं. 

निलेश भट्ट
  • 6/8

'तारक मेहता' के राइटर जितेंद्र परमार ने एक्टर को एक प्ले में गुंडे का रोल दिलावाया था, जिसमें दिलीप जोशी लीड रोल में थे. थिएटर से ही निलेश और दिलीप जोशी की दोस्ती गहरी हो गई. 

निलेश भट्ट
  • 7/8

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अलावा वो 'क्राइम पेट्रोल' और 'सावधान इंडिया' जैसे शोज में भी काम कर चुके हैं. सिर्फ टीवी और थिएटर ही नहीं, निलेश 'ओह माय गॉड', 'ऑल इज वेल' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. 
 

निलेश भट्ट
  • 8/8

गोविंदा के साथ उन्होंने 'रन भोला रन' में किया था, लेकिन ये फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो पाई. निलेश सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने वीडियोज से फैन्स को एंटरटेन करते रहते हैं. 

All Photos: Instagram @nilesh.bhatt22

Advertisement
Advertisement