यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी दो शादियों की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं. अक्सर उन्हें दो पत्नियों के साथ रहने पर ट्रोल किया जाता है.
Photo: Instagram @armaan__malik9
ट्रोलिंग से परे अरमान ने अपनी अलग लाइफ बसा रखी है. वो दो पत्नियों और 5 बच्चों के साथ हैप्पी लाइफ जी रहे हैं. लेकिन कभी-कभी वो आलोचनाओं से तंग आ जाते हैं.
Photo: Instagram @armaan__malik9
अरमान ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कैसे समाज उन्हें दो शादियां करने पर आज भी ताने सुनाता है. गैरों ने तो उन्हें कोसा, अपने भी पीछे नहीं हैं.
Photo: Instagram @armaan__malik9
अरमान का दर्द छलका है. वो कहते हैं- मैं किसी का बुरा नहीं चाहता, ना ही मैं किसी का बुरा करता हूं. समाज में लोग हमें अच्छे से मिलते हैं. लेकिन कमेंट्स में गालियां देते हैं.
Photo: Instagram @armaan__malik9
''मैंने जो भी 2 शादियां की हैं, उसे लेकर लोग मुझसे घिन्न करते हैं. जैसे कि मैंने कौन सा गंदा काम कर दिया. लेकिन लोग अपने गिरेबान में नहीं झाकते.''
Photo: Instagram @armaan__malik9
''हर घर में क्या हो रहा है. 80 प्रतिशत घरों में पति का बाहर अफेयर चल रहा है. बीवियों के भी अफेयर चल रहे हैं. लेकिन सामने वो इतने सच्चे और साफ सुथरी इमेज वाले बनते हैं.''
Photo: Instagram @armaan__malik9
''मैं सारा दिन अपनी चीजों को सोचता हूं कि मैंने किसके साथ गलत किया है. लेकिन मैं पिछले 1 साल से सारी चिंता को छोड़कर अपने बच्चों पर ध्यान दे रहा हूं.''
Photo: Instagram @armaan__malik9
''फिर भी मुझे सुनने में आ जाता है कि मैंने सोसायटी में गंदगी मचा रखी है. वो कहते हैं- इसने दो शादी कर रखी है. 5 बच्चे हैं. ये सोसाइटी का सबसे गंदा मेंबर है.''
Photo: Instagram @armaan__malik9
''वैसे भी हम सोसायटी में किसी से बात नहीं करते. लेकिन क्या मेरी इतनी बड़ी गलती है, जो ये सब सुनने को मिल रहा है. अपनों ने भी मुझे सुनाया है. वहां से भी बुराई मिलती है.''
Photo: Instagram @armaan__malik9
अरमान ने लोगों की आलोचनाओं के बाद अपनी लाइफ का पैटर्न चेंज करने का फैसला किया है. वो योगा और मैडिटेशन में ध्यान लगाएंगे. अरमान ने कहा कि वो लोगों की परवाह नहीं करेंगे.
Photo: Instagram @armaan__malik9